ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

कोरोना वायरस की दूसरी लहर, ग्वालियर में मरीजों का बढ़ता आंकड़ा हो सकता है खतरे की घंटी

ग्वालियर: देश में कोरोनावायरस के संक्रमण की दूसरी लहर चलने के बाद ग्वालियर में भी मरीजों की संख्या में इजाफा होने लगा है। सबसे ज्यादा सितंबर महीने में मरीजों का आंकड़ा 300 तक पहुंच गया था जिसमें अक्टूबर महीने में कमी आई और मरीजों का आंकड़ा 50 से 60 तक रह गया लेकिन नवंबर में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर आने के बाद एक बार फिर मरीजों की संख्या डेढ़ सौ तक पहुंच गई है। इस मामले में स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि ठंड का आगमन होने के साथ ही निमोनिया का फैलाव हो रहा है जिससे कोरोना को संक्रमण को अनुकूल वातावरण मिल रहा है। इसी कारण मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा होता जा रहा है।

ग्वालियर में अभी तक 14000 से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें साढे ग्यारह हजार मरीज ठीक हो चुके हैं जबकि 238 मरीज इस बीमारी के कारण अपनी जान गवां चुके हैं। रविवार को भी एक मरीज की मौत हुई है। ग्वालियर में रिकवरी रेट 80 फ़ीसदी है। खास बात यह भी है कि दीपावली के कारण लोगों ने तबीयत नासाज होने के बावजूद अपनी जांच नहीं कराई थी लेकिन दीपावली बीतने के बाद अब मरीज अस्पताल पहुंचने लगे हैं। रविवार और शनिवार को 2 दिन में 500 मरीजों की जांच की गई जिनमें डेढ़ सौ मरीज संक्रमित मिले हैं। जहां तक मरीजों की जांच की बात है तो पहले अक्टूबर में 2000 मरीजों की जांच रोजाना की जा रही थी जो घटकर दीपावली के कारण सिर्फ 400 रह गई थी। विशेषज्ञों का कहना है कि बदलते मौसम में कोरोना संक्रमण को लेकर विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क का उपयोग नितांत जरूरी है। इधर जिला प्रशासन ने 8 निजी एवं सरकारी कोविड-19 सेंटर को बंद करने के भी आदेश दिए हैं। आदेश के बाद श्रमोदय आइडिया कॉलेज प्राइवेट सेंटर को बंद कर दिया गया है।

आपको बता दें कि मध्यप्रदेश में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1209 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही राज्य में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाये गये लोगों की कुल संख्या 1,86,655 तक पहुंच गई। राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से 13 और व्यक्तियों की मौत की पुष्टि हुई है जिससे मरने वालों की संख्या 3,115 हो गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.