ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

J&K: गोला बारूद से भरे ट्रक में छिप कश्मीर आ रहे थे आतंकी, मुठभेड़ में सेना ने 4 को किया ढेर

जम्मू-कश्मीर में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित नाग्रोटा क्षेत्र में गुरुवार की सुबह सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में चार आतंकियों को मार गिराया है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि यह मुठभेड़ तड़के लगभग साढ़े पांच बजे नाग्रोटा के वन क्षेत्र में टोल प्लाजा के पास शुरू हुई। सूत्रों ने बताया कि राजमार्ग पर यातायात को बंद कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि 3-4 आतंकवादी ट्रक के जरिए जम्मू-श्रीनगर हाईवे के रास्ते कश्मीर जाने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान सुरक्षाबलों ने नाके पर आतंकियो को घेर लिया।

आतंकी  फायरिंग करते हुए जंगल की तरफ भागे जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हुई। सुरक्षा बलों को कश्मीर में आतंकियों के ट्रक से जाने की सूचना थी जिसेक बाद जांच के लिए हाइवे पर नाका लगाया गया। सुरक्षा बलों ने जिस ट्रक रोका है, उस पर जम्मू-कश्मीर का नंबर लगा हुआ है। आतंकियों के ट्रक से भारी मात्रा में गोला बारूद बरामद किया गया है। सुरक्षा बलों का इलाके में अभी सर्च ऑप्रेशन जारी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.