ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

लद्दाख में सैनिकों पर चीनी सेना की ओर से माइक्रोवेव वेपन के इस्तेमाल को भारत ने नकारा

वाशिंगटन। भारत ने मंगलवार को लद्दाख में चीन की सेना द्वारा भारतीय सैनिकों पर माइक्रोवेव हथियारों के इस्तेमाल किए जाने के दावे को खारिज कर दिया। यह दावा एक चीनी प्रोफेसर ने किया था। प्रोफेसर के दावे के अनुसार लद्दाख में भारतीय सेना के कब्जे वाली चोटियों को खाली कराने के लिए चीनी सेना ने इन हथियारों का इस्तेमाल किया था। भारतीय अधिकारियों के अनुसार, बीजिंग के प्रोफेसर की बात का हवाला देते हुए चीन माइक्रोवेव हथियारों का उपयोग करने को लेकर ‘फर्जी खबर’ फैला रहा है।

वाशिंगटन के एग्जामिनर के अनुसार, बीजिंग स्थित प्रोफेसर ने दावा किया कि चीनी बलों ने हथियार इस्तेमाल न करने के दशकों पुराने समझौते का सम्मान करते हुए लड़ने के लिए इन हथियारों का इस्तेमाल किया था। यूके के एक अखबार के अनुसार चीन की रेनमिन यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ इंटरनेशनल स्टडीज के एसोसिएट डीन जिन केनरांग ने दावा किया था कि भारतीय सैनिकों द्वारा कब्जे में ली गई दोनों चोटियां सामरिक दृष्टि से काफी अहम थीं। फायरिंग न करने के आदेश के कारण सैनिकों ने माइक्रोवेव हथियों का इस्तेमाल करते हुए चोटियों पर हमला किया। इससे यहां माइक्रोवेव ओवन जैसी स्थिति बनगई और भारतीय सैनिकों को परेशानी होने लगी

जिन केनरांग ने कहा, 15 मिनट में, पहाड़ी पर कब्जा जमाए बैठे भारतीय सैनिकों को उल्टी होने लगी। उन्हें खड़ा होने में भी दिक्कत हो रही थी। इसलिए वे भाग गए। इसी तरह हमने यहां अपना कब्जा जमाया। प्रोफेसर ने दावा किया कि हमला 29 अगस्त को हुआ था, लेकिन भारतीय अधिकारी ने कहा कि ऐसा कभी नहीं हुआ।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.