ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

गौधन संरक्षण के लिए शिवराज सरकार का फैसला, Cow Cabinet का होगा गठन

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने गाय संरक्षण के लिए गो कैबिनेट के गठन का फैसला किया है। इसके अंतर्गत पशुपालन, वन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, राजस्व, गृह एवं किसान कल्याण विभाग को भी शामिल किया जाएगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट के जरिए इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि कैबिनेट की पहली बैठक गोपाष्टमी के दिन 22 नवंबर को दिन में 12 बजे होगी, जिसका आयोजन गौ अभ्यारण सालरिया आगरा मालवा में किया जाएगा।

सीएम शिवराज ने अपने ट्वीट में कहा, ‘प्रदेश में गौधन संरक्षण व संवर्धन के लिए ‘गो कैबिनेट’ गठित करने का निर्णय लिया गया है। पशुपालन, वन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, राजस्व, गृह एवं किसान कल्याण विभाग, गो कैबिनेट में शामिल किए जाएंगे। पहली बैठक 22 नवंबर को गोपाष्टमी पर दोपहर 12 बजे गौ अभ्यारण सालरिया आगरा मालवा में होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.