ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

भिखारी बने डीएसपी के बैचमेट का परिवार ने छोड़ दिया था साथ, अब दोस्तों ने थामा हाथ

ग्वालियर: ग्वालियर के चेतकपुरी इलाके में कचरे के ढेर में खाना तलाशते मिले पुलिस के सब इंस्पेक्टर मनीष मिश्रा से मिलने स्वर्ग सेवा आश्रम में उनके बैचमेट रहे पुलिस अफसर पहुंच रहे हैं। पिछले रोज तीन थाना प्रभारी और एक डीएसपी सहित 5 पुलिस अफसर अपने साथी से मिलने आश्रम पहुंचे हैं। जहां उन्होंने अपने दोस्त से मिलकर इधर उधर की बातें की।

दरअसल दो पुलिस उपाधीक्षक विजय भदोरिया और रत्नेश तोमर को 10 नवंबर की रात अधिकारी के रूप में एक शख्स मिला था जिसे उन्होंने खाना और ठंड से बचने के लिए एक जैकेट दी।

मानसिक स्थिति खराब होने के कारण नौकरी खो चुके पुलिस के सब इंस्पेक्टर ने अपने बैच में पुलिस अफसरों को देखकर उन्हें पहचान लिया और नाम लेकर पुकारा तो पुलिस अफसर भी हैरान रह गए। पता चला कि वह 1999 बैच का पुलिस सब इंस्पेक्टर कुछ साल पुलिस विभाग में नौकरी करने के बाद मानसिक संतुलन खो बैठा था, और अपने घर से चला गया था।

सब इंस्पेक्टर मनीष मिश्रा एक पढ़ी लिखे परिवार का युवक है उसके पिता एडिशनल एसपी और बहन दूतावास में पदस्थ है। बड़ा भाई थाना प्रभारी है। मनीष मिश्रा की मानसिक स्थिति खराब होने के कारण उसकी पत्नी छोड़ कर चली गई। घरवालों ने इलाज कराने की काफी कोशिश की। लेकिन सफल नहीं हुए पुलिस अफसरों ने अपने साथी को स्वर्ग सेवा सदन आश्रम में भिजवाया था। जहां सब इंस्पेक्टर की खैर खबर लेने उसके बैचमेट पहुंचे।

थाना प्रभारी महाराजपुरा मिर्जा आसिफ बेग, इंदरगंज थाना प्रभारी शैलेंद्र भार्गव, विश्वविद्यालय थाना प्रभारी राम नरेश यादव, पंकज द्विवेदी थाना प्रभारी देवास, डीएसपी सतीश चतुर्वेदी अपने साथी से मिलने स्वर्ग सेवा सदन पहुंचे और थोड़ी देर बातचीत करने के बाद मनीष मिश्रा ने सभी को पहचान लिया। उनसे घर गृहस्थी की बातें की। इस दौरान महाराजपुरा टीआई ने अपने मित्र शिव सिंह यादव जो मेहगांव थाना प्रभारी हैं उनसे बात कराई। मनीष मिश्रा थाना प्रभारी को खानपान में अपना ध्यान रखने की सलाह देता दिखा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.