ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

कुख्यात डाकू खड्ग सिंह की पोती को जिंदा जलाया, अवैध संबंध बने तकरार का कारण

उज्जैन: अपने जमाने के कुख्यात डाकू खड़ग सिंह की पोती को उसके पति ने केरोसिन डाल कर जिंदा जला दिया। बताया जा रहा है कि पत्नी पति के अवैध संबंधों में रुकावट बन रही थी इसलिए पति ने यह खौफनाक कदम उठाया। दीपावली की रात भी इसी बात को लेकर गायत्री और उसके पति में झगड़ा हो गया। ऐसे में गायत्री के पति ने उस पर केरोसिन डाल कर आग के हवाले कर दिया। गायत्री को अधजली हालत में इंदौर के अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई। थाना चिंतामण की पुलिस ने मामला दर्ज कर महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की प्रारम्भिक जांच में आरोपी पति का गैर महिला से संबंध होना सामने आया है जिसके चलते दोनों में विवाद हुआ था।
जानकारी के अनुसार, ग्राम धर्म बड़ला मार्ग पर चाय की गुमटी चला कर जीवन यापन करने वाली कुख्यात डाकू खड्ग सिंह की पोती गायत्री बाई और उसके पति के बीच दूसरी शादी को लेकर विवाद होता था। जिसमें आरोपी ने नशे की हालात में इस घटना को अंजाम दिया है। महिला ने अपने बयान में कहा कि उसका पति दूसरी शादी करना चाहता है और उसके दूसरी महिला के साथ उसके प्रेम प्रसंग चल रहा है, इसीलिए उसने मारपीट की व घासलेट मेरे ऊपर फेंक दी। पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरु कर दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.