ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

अमेरिका में ट्रंप के समर्थन में प्रदर्शन, चुनाव नतीजों का हजारों की संख्या में लोगों ने किया विरोध

वाशिंगटन। अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों के विरोध में हजारों की संख्या में लोग वाशिंगटन डीसी में सड़कों पर उतरे। इन सभी लोगों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समर्थन में प्रदर्शन किया। अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे आने के बाद भी ट्रंप समर्थक हार मानने को तैयार नहीं है। इसी को लेकर राष्ट्रपति ट्रंप को समर्थन दिखाने और चुनाव परिणामों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के लिए हजारों लोगों ने अमेरिका की राजधानी में मार्च किया।

अमेरिका में विरोध प्रदर्शन में शामिल विनचेस्टर, वर्जीनिया के एंथनी व्हिटेकर ने सुप्रीम कोर्ट से कहा कि मैं सिर्फ ट्रंप का साथ देना चाहता हूं और हमें उसका समर्थन करना चाहिए। डेमोक्रेट जो बाइडन को चुनाव को विजेता घोषित किए जाने के एक हफ्ते बाद ट्रंप के समर्थन में अन्य शहरों में प्रदर्शन हुए। अमेरिका में व्हाइट हाउस के पास फ्रीडम प्लाजा में शनिवार सुबह से ही समर्थकों की भीड़ जुटी हुई थी, जिसमें दोपहर तक भीड़ रही। यहां एक ग्रुप ने कार्यक्रम भी आयोजित किया, इस ग्रुप की मेजबानी पूर्व कार्यकर्ता एमी क्रेमर ने की थी। इस ग्रुप(क्रेमर) ने शुक्रवार को प्लाजा में 10 हजार लोगों की भीड़ के लिए परमिट ली थी।

इस कार्यक्रम पर नजर रख रहे नेशनल पार्क सर्विस के अधिकारियों ने मीडिया को बताया कि वे भीड़ की संख्या पर नजर बनाए हुए हैं, उन्होंने साथ ही कहा कि अब तक चिंता का कोई कारण नहीं है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.