ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

गृह मंत्री अमित शाह की प्रोफाइल पिक्चर हटाने पर Twitter ने दी ये सफाई

ट्विटर की ओर से शुक्रवार को कहा गया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का अकाउंट असावधानीवश हुई भूल के कारण अस्थायी तौर पर बंद किया गया था और उस फैसले को तत्काल वापस ले लिया गया। ट्विटर के प्रवक्ता ने शुक्रवार को एक बयान में यह जानकारी दी। इसमें बताया गया कि अकाउंट अब सुचारू ढंग से चल रहा है। ट्विटर ने एक कॉपीराइट धारक की रिपार्ट पर बृहस्पतिवार को शाह के ट्विटर अकाउंट की डिस्प्ले पिक्चर हटा दी थी जिसके बाद शाह की तस्वीर पर क्लिक करने पर एक खाली पेज नजर आ रहा था जिसमें संदेश लिखा था मीडिया नॉट डिस्प्लेड। ट्वि

टर के प्रवक्ता ने कहा, असावधानीवश हुई भूल की वजह से हमने अपनी वैश्विक कॉपीराइट नीतियों के तहत इस खाते को अस्थायी रूप से बंद कर दिया था। तत्काल फैसले को वापस ले लिया गया और अब अकाउंट पूरी तरह से चालू है। ट्विटर पर शाह के 2.36 करोड़ फॉलोअर हैं। यह मामला ऐसे समय में सामने आया है जब सरकार ने लेह को केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख की बजाय जम्मू कश्मीर का हिस्सा दर्शाने के लिए ट्विटर को नोटिस जारी किया।

सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार ट्विटर को पांच कार्यदिवस में इस बारे में स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया गया है कि गलत मानचित्र दर्शाकर भारत की क्षेत्रीय अखंडता का अपमान करने के लिए इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म तथा उसके प्रतिनिधियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई क्यों नहीं शुरू की जानी चाहिए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.