ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

सोने की वायदा कीमतों में उछाल, चांदी में आई गिरावट, जानिए क्या चल रहा भाव

नई दिल्ली। घरेलू वायदा बाजार में सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को सोने के भाव में बढ़ोत्तरी और चांदी के भाव में गिरावट देखने को मिली है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर दिसंबर वायदा के सोने की कीमत शुक्रवार सुबह 0.18 फीसद या 90 रुपये की बढ़त के साथ 50,690 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड करती दिखाई दी। इसके अलावा 5 फरवरी, 2021 के सोने की वायदा कीमत इस समय 0.22 फीसद या 112 रुपये की बढ़त के साथ 50,785 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड करती देखी गई।

घरेलू वायदा बाजार में शुक्रवार सुबह चांदी की कीमतों में गिरावट दिखाई दी। एमसीएक्स पर शुक्रवार सुबह 9 बजकर 30 मिनट पर दिसंबर वायदा की चांदी का भाव 219 रुपये की गिरावट के साथ 62,520 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड करता दिखाई दिया

वैश्विक स्तर पर सोने का भाव

वैश्विक स्तर पर शुक्रवार सुबह सोने की वायदा और हाजिर दोनों कीमतों में बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। ब्लूमबर्ग के मुताबिक, शुक्रवार सुबह सोने की वैश्विक वायदा कीमत कॉमेक्स पर 0.20 फीसद या 3.80 डॉलर की बढ़त के साथ 1,877.10 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करती दिखाई दी। इसके अलावा सोने की वैश्विक हाजिर कीमत इस समय 0.17 फीसद या 3.14 डॉलर की बढ़ोत्तरी के साथ 1,879.97 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करती दिखाई दी।

वैश्विक स्तर पर चांदी के भाव

वैश्विक स्तर पर चांदी की वायदा कीमत में बढ़त और हाजिर कीमत में गिरावट देखने को मिली है। ब्लूमबर्ग के अनुसार, शुक्रवार सुबह कॉमेक्स पर दिसंबर वायदा की चांदी की कीमत 0.08 फीसद या 0.02 डॉलर की बढ़त के साथ 24.33 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करती दिखाई दी। इसके अलावा इस समय चांदी की वैश्विक हाजिर कीमत 0.12 फीसद या 0.03 डॉलर की गिरावट के साथ 24.25 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करती दिखाई दी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.