ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

कोलकाता राज्य सचिवालय में कैबिनेट की बैठक, ममता सरकार के चार मंत्री अनुपस्थित

कोलकाता।  राज्य सचिवालय (नवान्न) में बुधवार को कैबिनेट की बैठक में ममता सरकार के चार मंत्री अनुपस्थित थे। मंत्री शुभेंदु अधकारी, राजीव बंद्योपाध्याय, गौतम देव और रवींद्रनाथ घोष मौजूद नहीं थे। इनमें से गौतम देव कोरोना से संक्रमित हैं। वहीं रवींद्रनाथ घोष भी बीमारी के कारण नहीं आ सके।

हालांकि, शुभेंदु अधिकारी और राजीव बनर्जी क्यों नहीं बैठक में मौजूद थे इसकी वजह का पता नहीं चल सका है। शुभेंदु अधिकारी पिछले कई माह से तृणमूल ने नाराज चल रहे हैं। हावड़ा के राजीव बनर्जी को शुभेंदु की करीबी माना जाता रहा है। दोनों ने अनुपस्थिति का कारण नहीं बताया।

शुभेंदु अधिकारी को लेकर कई अटकलें चल रही हैं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का नाम नहीं ले रहे हैं। यहां तक कि सभा व जुलूस निकालते हैं तो उसमें तृणमूल का झंडा या फिर ममता की तस्वीर का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं। मंगलवार को शुभेंदु ने नंदीग्राम में एक सभा की और कहा कि उन्हें 13 साल बाद नंदीग्राम याद आया है।

उन्होंने मंच से भारत माता जिंदाबाद के नारे भी सुनाई दिए। वन मंत्री राजीव बनर्जी भी बैठक में उपस्थित नहीं थे। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे सांसद अभिषेक बनर्जी और चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने कुछ दिन पहले हावड़ा के तीन नेता व मंत्री राजीव बनर्जी, अरूप रॉय और लक्ष्मीनरतन शुक्ला के साथ एक बैठक की थी। सूत्रों के मुताबिक, बैठक में वोट से पहले तीनों नेताओं के बीच मतभेद को दूर करने को कहा गया था।

इसके बाद बुधवार को जब राजीव कैबिनेट बैठक में अनुपस्थिति रहे तो सवाल उठने लगे हैं। ऐसा लगा रहा है कि तृणमूल के कई पुराने नेता इस समय पार्टी नेतृत्व से खफा है। इससे पहले हुगली से लेकर उत्तर बंगाल तक में गुटबाजी की खबरें आ रही हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.