ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

बिहार चुनाव में नोटा ने बिगाड़ा खेल, 30 सीटों पर हार-जीत के अंतर से अधिक मिले वोट

नई दिल्ली। 2013 में सुप्रीट कोर्ट के आदेश के बाद चुनाव आयोग ने आम जनता को नोटा का विकल्प दिया था। इसका मतलब यह था कि अगर आपको कोई भी उम्मीदवार पसंद नहीं है तो आप नोटा का बटन दबा सकते हैं। इसका अर्थ है कि ‘इनमें से कोई नहीं’। बीते चुनावों में लोगों ने जमकर नोटा का बटन दबाया था। 2015 में जहां कुल वोट शेयर का 2.5 प्रतिशत ने नोटा का इस्तेमाल किया था, वहीं 2020 के चुनावों में 1.7 फीसद लोगों ने नोटा का प्रयोग किया। वहीं, इस बार 30 सीटें ऐसी थीं, जहां हार-जीत का अंतर नोटा को मिले मतों से कम था। 2015 के चुनावों में ये सीटें 21 थीं। बीते चुनावों के मुकाबले इस बार नोटा को कम मत मिला। इस बार नोटा को करीब सात लाख मत मिले, जबकि पिछली बार करीब साढ़े नौ लाख मत मिले थे।

जदयू की 13 सीटों पर जीत के अंतर से अधिक नोटा

बिहार विधानसभा के इस बार के चुनावों में नोटा ने कई सीटों पर काम बिगाड़ा है। जनता दल यूनाइटेड की 13 सीटें ऐसी थीं, जहां पर नोटा को जीत के अंतर से अधिक मत मिले। राष्ट्रीय जनता दल की भी जीती हुई 7 सीटों पर हार-जीत के अंतर से नोटा ने अधिक वोट हासिल किए। वहीं बीजेपी और कांग्रेस की क्रमश: 4 और 3 सीटें ऐसी थीं, जहां नोटा ने हार-जीत के अंतर से अधिक मत पाए। 2020 के चुनावों में भाजपा को 19.46 प्रतिशत, जेडीयू को 15.39 फीसद, राजद को वोट शेयर 23.11 फीसद वोट मिले हैं।

वीआईपी, बीएसपी और ओवेसी की पार्टी को नोटा से कम वोट मिले

चुनावों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले ओवेसी की पार्टी एआईएमआईएम और वीआईपी का वोट शेयर नोटा से कम रहा। इन दोनों पार्टियों को क्रमश: पांच और चार सीटें मिलीं। एआईएमआईएम का वोट शेयर 1.24 फीसद, हिन्दुस्तानी आवामी मोर्चा का 0.89 फीसद, बहुजन समाज पार्टी का 1.49 और वीआईपी पार्टी का वोट शेयर 1.52 फीसद था। कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी) को क्रमश: 0.83 फीसद और 0.65 फीसद मत मिले।

कांटे का रहा मुकाबला

2020 के चुनावों में महागठबंधन और एनडीए के बीच कांटे का मुकाबला रहा। चुनावों में राजद सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर सामने आई। उसने 75 सीटें हासिल कीं और दूसरे नंबर पर रही भारतीय जनता पार्टी ने 74 सीटों पर जीत दर्ज की। जदयू ने 43, कांग्रेस ने 19 और अन्य दलों और निर्दलीय के खाते में 31 सीटें गईं। बहुजन समाज पार्टी को 1, एआईएमआईएम को 5, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया को 2, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (एम) को 2, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया(मार्क्सवादी-लेनिनवादी)(एल) को 12, हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा को, लोकजनशक्ति पार्टी को 1, विकासशील इंसान पार्टी को 4 सीटें और निर्दलीय को एक सीट मिली।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.