ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

उत्‍तराखंड का 21वां स्‍थापना दिवस आज, गृहमंत्री अमित शाह ने प्रदेश की जनता को दी शुभकामनाएं

नई दिल्‍ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ व उत्‍तराखंड के मुख्‍यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सोमवार को देवभूमि उत्‍तराखंड के 21वें स्‍थापना दिवस पर शुभकामनाएं दी। गृहमंत्री ने ट्वीट में लिखा, ‘उत्तराखंड के स्थापना दिवस पर प्रदेश के सभी बहनों व भाइयों को हार्दिक शुभकामनाएं। देवभूमि उत्तराखंड की निरंतर प्रगति और समृद्धि व प्रदेशवासियों की ख़ुशहाली की कामना करता हूं।’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की बधाई दी। ट्वीट में उन्‍होंने लिखा ‘उत्तराखंड के निवासियों को राज्य के स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई। प्रगति के पथ पर अग्रसर, प्राकृतिक संपदा और नैसर्गिक सौंदर्य से भरपूर यह प्रदेश ऐसे ही विकास की नित नई ऊंचाइयों को छूता रहे।’

उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री  योगी आदित्‍यनाथ ने भी ट्वीट कर उत्‍तराखंड की जनता को राज्य स्थापना दिवस की बधाई दी। उन्‍होंने ट्वीट किया ‘अनुपम प्राकृतिक सौंदर्य, सम्मोहक जैव विविधता, उत्कृष्ट इतिहास, समृद्ध आध्यात्मिक व सांस्कृतिक चेतना से परिपूर्ण रत्नगर्भा देवभूमि उत्तराखंड राज्य के स्थापना दिवस पर उत्तराखंड वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। उत्तराखंड राज्य के स्वर्णिम भविष्य की हृदयतल से कामना है।’

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद सिंह रावत ने भी इस मौके पर राज्‍य की जनता को शुभकामनाएं दी। पूर्व प्रधानमंत्री स्‍वर्गीय अटल बिहारी बाजपेयी को याद करते हुए मुख्‍यमंत्री ने कहा कि 2 नवंबर 2000 को अटल बिहारी बाजपेयी ने उत्तराखंड राज्य की स्‍थापना की थी और इसके लिए मैं राज्य की जनता की ओर से उनको नमन करता हूं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.