ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

एजाज ने जान को टॉयलेट सीट में हाथ डालने को कहा, फिर जो हुआ वो वाकई हैरान कर देने वाला

नई दिल्ली। बिग बॉस का 14वां सीजन भी जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, वैसे ही घर का माहौल भी बदलता जा रहा है। ज्यादा दिन होने के साथ ही टास्क, रोमांच, साजिश, बदला आदि का ट्रेंड भी बढ़ता जा रहा है। हाल ही में बिग बॉस के घर में एक टास्क के दौरान देखने को मिला कि एजाज खान, दूसरे कंटेस्टेंट जान कुमार सानू को टॉयलेट शीट में हाथ डालने के लिए ही कह देते हैं, जिससे घर का माहौल गरमा जाता है और जान थोड़े अपसेट भी नज़र आते हैं।

दरअसल, बिग बॉस में लग्जरी बजट के लिए एक टास्क होता है और घर को दो अलग-अलग टीमों में बांटा जाता है। दोनों टीमें हमेशा की तरह एक दूसरे से जीतने की कोशिश करती है, लेकिन इस बार टीमें जीतने के लिए एक-दूसरे को ऐसा टास्क देती है कि जिसके बारे में जानकार आप भी हैरान रह जाएंगे। टीमों की रणनीति का स्तर गिरता जा रहा है, जिससे घर में स्ट्रेस का माहौल भी बन रहा है। आइए जानते हैं कि इस दौरान इन टीमों ने ऐसा क्या कर दिया है…

प्रोमो के अनुसार, बिग बॉस सभी को लग्जरी बजट के लिए टास्क देंगे और घर को दो टीम में बांट देंगे। इसमें एक टीम का नाम फरिश्ते है तो एक टीम का नाम शैतान है। इसमें एली गोनी, एजाज खान और निक्की तंबोली ‘शैतान’ टीम हैं और पवित्रा पूनिया, जान सानू, रुबिना दिलैक और अभिनव ‘फरिश्ते’ हैं। वहीं, जैस्मीन संचालक हैं। प्रोमो में दिख रहा है कि इस दौरान एक दूसरे से जीतने के लिए एजाज खान, जान सानू को अपना हाथ टॉयलेट सीट में डालने के लिए कहता है। ऐसा लग रहा है कि जान ने यह कर भी लिया और जब वो अपना हाथ बाहर निकालते हैं तो अपने हाथ से थोड़ा पानी एजाज पर छिड़क देते हैं

इसके बाद घर का का माहौल गरमा जाता है और एजाज गुस्सा हो जाते हैं और वो जान को धमकी देते हैं कि अगर ऐसा वापस हुआ तो वो जान को अपना हाथ चाटने के लिए भी कहेंगे। वहीं, अगले प्रोमो में दिख रहा है कि जान अपसेट दिखाई दे रहा है और अभिनव अपने टीम साथियों को कह रहे हैं कि डेविल उनका पेसेंश दे रहे थे। वहीं, जैस्मीन भसीन एंजिल्स को बता रही हैं कि उन्हें धैर्य से काम लेना चाहिए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.