ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

रेलवे ओवरब्रिज के समीप निर्माणाधीन हाकर्स झोन से युवाओं को मिलेगा रोजगार

खंडवा: शहर की पेयजल वितरण की व्यवस्था, सड़कों का रखरखाव सहित सभी मूलभूत सुविधाओं के निराकरण किए जाने के कार्य में नगर निगम के अधिकारी गति लाएं और यह भी सुनिश्चित करें कि नागरिकों को नगरीय सेवाओं की उपलब्धता में कोई असुविधा ना हो, बसस्टैंड रेलवे ओवर ब्रिज के पास बनाए जा रहे हाकर्स झोन में शहर की आवागमन व्यवस्था सुधरेगी और अनेक बेरोजगारों को रोजगार भी मिलेगा। बसस्टैंड के सामने रेलवे ओवरब्रिज के पास बनाए जा रहे हाकर्स झोन में 8.50 लाख रुपए की लागत से आवागमन के लिए लगाए जाने वाले इंटरलाॅकिंग पेवर ब्लाक लगाने के कार्य के भूमि पूजन कार्यक्रम में यह बात खंडवा विधायक देवेंद्र वर्मा ने कहीं। विधायक ने कहा कि पूर्व पार्षद व जनप्रतिनिधि मध्यप्रदेश शासन की जनकल्याणकारी हितग्राहीमूलक योजनाओं का लाभ नागरिकों को उपलब्ध हो इसके लिए जनसंवाद करें और लोगों की सहायता भी करें। पूर्व पार्षद सुनील जैन, सुधांशु जैन, आशीष राजपूत ने भी इस अवसर पर अपने उद्गार व्यक्त किए। विधायक ने पूजा अर्चन कर गेती चला कर कार्यारंभ किया। कार्यक्रम में मेयर इन कौंसिल के पूर्व सदस्य वेदप्रकाश शर्मा, दिनेश पालीवाल, सोमनाथ काले, पूर्व पार्षद संदेश गुप्ता, निलेश निदाने, नीतीश बजाज एवं प्रभारी कार्यपालनयंत्री अंतर सिंह तवर ,सहायक यंत्री एच. आर. पांडे, उपयंत्री राकेश कलम, रविंद्र चांडक, अनिल विश्वकर्मा, धनवीर सिंह राजपाल, जीवन डिंडोरे, दिलीप यादव, सिद्धार्थ जयसवाल सहित अनेक नागरिक गण उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन पूर्व निगम अध्यक्ष रामगोपाल शर्मा ने किया। अंत में आभार उपायुक्त दिनेश मिश्रा ने माना।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.