ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

चिराग ने CM के नाम लिखा पत्र, कहा- राजनीति चमकाने के लिए ढोंग कर रहे नीतीश कुमार

पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव के बीच लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नाम पर एक पत्र जारी किया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि जब उनके पिता की तबियत खराब थी तो कभी देखने नहीं आए और आज मात्र अपनी राजनीति को चमकाने के लिए उनके सबसे खास बनने का ढोंग कर रहे है। वहीं चिराग ने नीतीश कुमार पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके निर्देश पर ही मुंगेर में दुर्गा विसर्जन के दौरान गोली चलाई गई।
PunjabKesari
चिराग पासवान ने कहा कि मात्र सात निश्चय की जांच की आंच से बौखलाए आदरणीय नीतीश कुमार जी निजी हमले पर आगाए हैं। पापा के नहीं रहने पर उनकी चिंता देख कर ताज्जुब होता है। सात निश्चय की जांच और मुंगेर कांड से ध्यान भटकाने का प्रयास कर रहे हैं। विकास के मुद्दे पर बात करने से घबराते है साहब। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार जी चुनाव को विकास के मुद्दे से भटकाने के लिए पापा के आखिरी दिनों पर सवाल उठा रहे हैं। मैं आग्रह करना चाहूंगा कि अगली सभा में जब आदरणीय नरेंद्र मोदी जी का आशीर्वाद लेने जाए तो पापा के आखिरी दिनों के बारे में जरुर पूछ लें। पापा के आखिरी सांस तक प्रधानमंत्री जी उनके साथ थे।
PunjabKesari
वहीं लोजपा अध्यक्ष ने कहा कि सीएम पिछले 15 सालों से ‘सुशासन’ बाबू टैग लगा रहे हैं। लेकिन अब, उसकी लूट उजागर हो रही है। उन्होंने कभी मुंगेर के बारे में नहीं बोला और न ही भ्रष्टाचार पर एक शब्द बोला। उन्हें पलटूराम के रूप में जाना जाता है क्योंकि वह लालू के खिलाफ थे और 2015 में उनके साथ सरकार बनाई थी। उन्होंने कहा कि निर्दोष लोगों पर गोलीबारी और दुर्गा भक्तों को गोली मारने से बड़ा अपराध क्या हो सकता है। नीतीश कुमार सरकार महिसासुर का एक रूप बन गया है। सभी जानते हैं कि दुर्गा पूजा के दौरान भीड़ बढ़ जाती है, तो क्या आप लोगों को भीड़ को नियंत्रित करने के लिए गोली मार देंगे?

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.