ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

देश में कोविड-19 के मामले 82 लाख के पार, अब तक 1.22 लाख लोगों की हुई मौत

देश में लगातार आठवें दिन कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण के 50 हजार से कम नये मामले सामने आए हैं और इससे स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या अधिक बनी रहने से मृत्यु और सक्रिय मामलों की दर में भी लगातार गिरावट आ रही है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सोमवार सुबह जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार देश में एक दिन में कोविड-19 के 45,231 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमण के मामले बढ़कर 82,29,313 हो गए।

लगातार आठवें दिन 50 हजार से कम आये मामले 
वहीं इस दौरान 496 लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,22,607 हो गई।  कोरोना को मात देने वालों की दर बढ़कर 91.68 प्रतिशत हो गयी है, जबकि मृत्यु दर घटकर 1.48 प्रतिशत तथा सक्रिय मामलों की दर 6.82 प्रतिशत हो गयी है। पिछले 24 घंटों के दौरान देश के विभिन्न हिस्सों में कोरोना के 45,231 नये मामले सामने आये।

75.44 लाख मरीज हुए कोरोनामुक्त 
इससे पहले रविवार को 46,963, शनिवार को 48,268, शुक्रवार को 48,648, गुरुवार को 49,881, बुधवार को 43,843, मंगलवार को 36,470 और सोमवार को 45,149 नये मामले सामने आये थे। गत 24 घंटे में 53,285 संक्रमित स्वस्थ हुए है और 496 लोगों की मृत्यु हुई है। देश में अब तक 82.29 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं, जिनमें से करीब 75.44 लाख लोग स्वस्थ हो चुके हैं तथा 1,22,607 लाख लोगों की मृत्यु हुई है। स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़ने से सक्रिय मामले 8,550 घटकर 5,61,908 रह गये हैं।

महाराष्ट्र सबसे अधिक प्रभावित 
इस जानलेवा विषाणु से सर्वाधिक प्रभावित महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों के दौरान सक्रिय मामलों में 1,530 की बढ़ोतरी होने से इनकी संख्या बढ़कर 1,25,672 हो गयी है जबकि इस दौरान 113 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 44,024 हो गयी है। वहीं इस दौरान 3,726 लोग स्वस्थ हुए हैं, जिससे इस महामारी से निजात पाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 15.14 लाख से अधिक हो गयी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.