ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

फ्रांस में पादरी पर हमला करने वाला गिरफ्तार, गृह मंत्री ने बुलाई आपात बैठक

पेरिस। लियॉन शहर के चर्च में पादरी को गोली मारने वाले एक संदिग्ध आतंकवादी को गिरफ्तार किया गया है। एक अन्य हमलावर की तलाश की जा रही है। गोली से घायल पादरी की स्थिति गंभीर बनी हुई है। पुलिस के अनुसार गोली मारने का कारण अभी पूरी तरह से स्पष्ट नहीं है। लियॉन में हमले के बाद फ्रांस के प्रधानमंत्री ज्यां कास्टेक्स वहां पहुंचे और तुरंत ही पेरिस के लिए रवाना हो गए। फ्रांस में एक के बाद एक वारदात होने पर फ्रांस के गृह मंत्री ने एक आपात बैठक बुलाई थी, जिसमें प्रधानमंत्री को शामिल होना था।

नीस में तीन की हत्या के मामले में छह किए गए गिरफ्तार

नीस में महिला सहित तीन लोगों की हत्या के मामले में दो अन्य हमलावरों को गिरफ्तार किया गया है। अब तक छह हमलावरों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस के अनुसार इन सभी के ठिकानों के बारे में जानकारी की जा रही है। उल्लेखनीय है कि नीस के चर्च में एक महिला का अल्लाहू अकबर का नारा लगाते हुए सर कलम कर दिया गया था, यहीं पर दो अन्य लोगों की भी हत्या की गई थी।

गृह मंत्री गेराल्ड डारमानिन ने जताई थी और आतंकी हमले की आशंका

बता दें कि राष्ट्रपति मैक्रों के सख्त रुख पर कई मुस्लिम देशों में फ्रांस के खिलाफ प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। इस सबके बीच ट्यूनीशिया के एक युवक ने नीस के चर्च में दो महिलाओं समेत तीन लोगों की चाकू मार कर हत्या कर दी। चर्च पर हमले के बाद फ्रांसीसी गृह मंत्री गेराल्ड डारमानिन ने कहा था कि देश में और आतंकी हमले हो सकते हैं। इसको देखते हुए पूरे देश में खासकर चर्चो और स्कूलों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है। इसके बावजूद पादरी पर हमला हो गया। आशंका है कि यह वारदात मजहबी हिंसा से जुड़ी हो सकती है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.