ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

चुनाव से पहले FST टीम की बड़ी कार्रवाई, चेकिंग में पकड़ी लाखों की नकदी

छतरपुर: राज्य में 3 नवंबर को होने वाले उपचुनाव से पहले छतरपुर जिले से एफएसटी टीम ने चेकिंग कर लाखों की नकदी जब्त की है। सूत्रों की माने तो ये रकम विधानसभा उपचुनाव में बरती जाने वाली थी। पुलिस टीम ने आरोपी से 26 लाख 50 हजार का कैश जब्त कर अग्रिम कार्रवाई के लिए इनकम टैक्स विभाग को सौंप दिया है। बता दें कि थाना भगवा में पूर्व में भी 14 लाख 68 हज़ार कैश चुनावी माहौल में आचार संहिता के दौरान ज़ब्त किए जा चुके हैं।

जानकारी के अनुसार, भगवा थाना प्रभारी डी एस पी पंकज मिश्रा द्वारा गुप्त सूचना मिलने पर FST टीम को सूचित किया। इसके बाद कार्रवाई करते हुए टीम ने घुवारा तरफ जा रही नंदा बस को थाना भगवा के पास नाकाबंदी कर रोका। चेकिंग करने पर एक व्यक्ति के पास से काले रंग के बैग में 26 लाख 50 हजार रुपए जब्त किए गए। पूरी कार्यवाही में FST टीम प्रभारी महेश यादव व आरक्षक रूपेश सोनी , सतेंद्र अहिरवार, भगत सिंह, रामजी अहिरवार व राकेश कुशवाहा की भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.