ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

EC के एक्शन के बाद कमलनाथ बोले- अब प्रश्न हारने का नहीं कितनी सीट पर कितने से हारने का है

भोपाल: चुनाव आयोग द्वारा पूर्व सीएम कमलनाथ को स्टार प्रचारक की सूची से बाहर करने के बाद पूर्व सीएम का एक बड़ा बयान सामने आया है। जहां कांग्रेस चुनाव आयोग के इस एक्शन के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी में है, वहीं कमलनाथ ने बीजेपी को चेतावनी भरे लहजे में सचेत किया है। कमलनाथ का कहना है कि मैं आज शनिवार को आगर और हाटपिपलिया के दौरे पर जा रहा हूं, मैं रविवार को भी प्रचार पर जाऊंगा। मुझ पर प्रचार की कोई रोक नहीं लगी है। BJP का पूरा प्रयास चल रहा है, वे तड़प रहे हैं, अब प्रश्न उनके हारने का नहीं है, अब तो प्रश्न हर सीट पर कितने से हारने का बचा है।

भोपाल में कांग्रेस कार्यालय में मीडिया से चर्चा करते हुए पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा कि आज स्व.इंदिरा गांधी की  पुण्यतिथि  और  स्व. सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती, दोनों के श्री चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूं। बचपन से ही इंदिरा जी से मेरा संपर्क रहा था। उनकी दी गई सीख और उनके कहे गए शब्द आज भी मेरे कानों में गूंजते हैं, उनसे मुझे बहुत कुछ सीखने को मिला। जो आज भी मेरे लिए अमूल्य धरोहर है।

कमलनाथ ने कहा कि मैंने अपने लम्बे राजनीतिक जीवन में देश-प्रदेश में कई चुनाव देखें , कई चुनाव लड़े , कई लड़वाये। मैं जानता हूं कि विरोधी दल की क्या परिस्थिति होती है, जब वह हार रहे होते हैं, तो ऐसी रोने वाली स्थिति बन जाती है ऐसे में वे प्रशासन, पुलिस, शराब व पैसे का उपयोग करना शुरू कर देते हैं। लेकिन मुझे मतदाताओं पर पूरा भरोसा है। जनता उन्हें मुंह तोड़ जवाब देगी।

मध्य प्रदेश के मतदाता और इन 28 सीटों के जागरूक मतदाता मध्यप्रदेश का भविष्य सुरक्षित रखेंगे। हमारे प्रजातंत्र और संविधान की रक्षा करेंगे। किस प्रकार यह सौदेबाज़ी की व बिकाऊ सरकार बनी है, जनता यह सच्चाई समझती है और जनता इनको मुंहतोड़ जवाब देगी। भले ही भाजपा मेरी आवाज़ को रोकने और दबाने का प्रयास करे लेकिन सत्य को परेशान किया जा सकता है, पराजित नहीं। जनता सच्चाई का साथ देगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.