ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

प्रियंका में इंदिरा की छवि देखकर ट्रोल हो गए दिग्विजय

भोपाल: मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम व राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर एक तस्वीर साझा की है। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा कि उन्‍हें प्रियंका में इंदिरा की झलक दिखाई देती है। इसके बाद वह इंदिरा को नमन कर उन्‍हें श्रद्धांजलि देते हैं। हालांकि यह कोई पहला मौका नहीं है कि किसी नेता ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की अपनी दादी इंदिरा गांधी से तुलना की गई हो। लेकिन इस पोस्ट को लेकर दिग्विजय यूजर्स के निशाने पर आ गए।

PunjabKesari

दिग्विजय सिंह अपने इस ट्वीट को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हुए। कुछ यूजर्स ने तो इसे ‘चाटुकारिता’ का नाम दे दिया। तो वहीं एक यूजर्स ने लिखा कि दिग्विजय ने एक तरफ प्रियंका में इंदिरा की झलक देखी, दूसरी तरफ उसी ट्वीट में इंदिरा को श्रद्धांजलि दी।
PunjabKesari

वहीं कुछ लोगों ने राजवंश से आने वाले दिग्विजय को ‘क्षत्रिय धर्म’ का पालन करने की सलाह भी दी। एक यूजर्स ने लिखा कि-ृ सिर्फ नाक मिलती है, बाकी चेहरा अलग है। कुछ ने दिग्विजय को प्रियंका के दादा फीरोज गांधी की याद भी दिलाई। वहीं कुछ एक ने तो बिहार विधानसभा चुनाव से ही जोड़ दिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.