ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

भारत में आज से Seaplane सेवा की शुरुआत, जानिए कितना है किराया और कैसे मिलेगी टिकट

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर गुजरात में पहली सी-प्लेन सेवा की शुरुआत करने जा रहे हैं। अहमदाबाद के साबरमती रिवरफ्रंट से केवडिया स्थित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी तक यह सेवा उपलब्ध होगी। इस प्रकार के विमान छोटे जल निकायों व छोटी हवाईपट्टी से उड़ान भरने व लैडिंग में सक्षम होते हैं। सी-प्लेन की उड़ानें स्पाइसजेट संचालित कर रही है। इसके तहत सी-प्लेन रोजाना दो उड़ाने भरेगा।

कितना है किराया

करीब आधे घंटे की इस उड़ान के लिए यात्रियों को एक तरफ से लगभग 1,500 रुपये खर्च करने होंगे। अहमदाबाद रिवरफ्रंट से केवडिया के स्टैच्यू ऑफ यूनिटी और केवडिया से वापस रिवरफ्रंट का कुल किराया 3000 रुपये होगा। 30 अक्टूबर से ऑनलाइन टिकट की बुकिंग शुरू हो गई है। इन उड़ानों के लिए 15 सीटर ट्विन ओटर 300 विमानों का इस्तेमाल होगा।

कहां से मिलेगी टिकट

देश की एयरलाइन कंपनी स्पाइसजेट रोजाना दो उड़ानों का संचालन करेगी। ये उड़ान सेवाएं अहमदाबाद से केवडिया रूट के लिए होंगी। सी-प्लेन के लिए टिकट की बुकिंग www.spiceshuttle.com की वेबसाइट से की जा सकती है।

क्या है टाइमिंग

साबरमती रिवरफ्रंट से सुबह 10:15 बजे सी-प्लेन उड़ेगा और 10:45 पर केवडिया पहुंचेगा। केवडिया से वापस सी-प्लेन 11:45 पर उड़ेगा और 12:15 बजे रिवरफ्रंट पहुंचेगा। सी-प्लेन रोजाना दोपहर 12:45 पर दोबारा रिवरफ्रंट से उड़ान भरेगा और दोपहर 1:15 पर केवडिया पहुंचेगा। वहां से ये दोपहर 3:15 पर उड़ेगा और 3:45 पर वापस रिवरफ्रंट पहुंचेगा।

2017 से चल रहा ट्रायल

सी-प्लेन का ट्रायल वर्ष 2017 से चल रहा है। पहले चरण के तहत जमीन से उड़ान भरने वाले विमानों का ट्रायल नागपुर से गुवाहाटी के बीच किया गया। दूसरे चरण के तहत एंफीबियस विमान का ट्रायल गिरगांव चौपाटी पर किया गया। इस प्रकार के विमान धरती और पानी दोनों से उड़ान भरने व लैंडिंग में सक्षम हैं। स्पाइसजेट अब तक 18 सी-प्लेन रूट का अधिकार हासिल कर चुकी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.