ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

Bihar Chunav :… और जब अपने प्रत्याशी का नाम भूल गए तेजस्वी यादव तो जनता की ओर से आई ऐसी प्रतिक्रिया

मुजफ्फरपुर। बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के प्रचार के लिए सभी दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक रखी है। एक नेता एक दिन में कई-कई सभाएं कर रहे। कुछ छोटे दल के नेताओं को तो एक दिन में 12 से 13 सभाएं करनी पड़ रही हैं। राजद के नेताओं के साथ भी कुछ ऐसा ही हो रहा। महागठबंधन से सीएम कैंडिडेट तेजस्वी यादव एक दिन में दर्जन भर से अधिक सभाएं कर रहे हैं। हर आधे घंटे पर वे एक सभाएं कर रहे। ऐसे में संबोधन के दौरान चूक होना स्वाभाविक ही है।

प्रत्याशी का नाम ही गलत बोलने लगे

शुक्रवार को समस्तीपुर की विभूतिपुर विधानसभा सीट पर महागठबंधन के समर्थन में किए जा रहे चुनाव प्रचार के दौरान वे प्रत्याशी का नाम ही गलत बोलने लगे। पहली बार जब उन्होंने अजय कुमार को अमित कुमार के रूप में संबोधित किया तो मंच पर बैठे नेता बगले झांकने लगे लेकिन किसी ने टोका नहीं। प्रवाह में उन्होंने एकाधिक बार जब अजय कुमार को अमित कुमार कह दिया। इसके बाद सामने से लोगों ने तेजस्वी को भूल का अहसास कराया। तदोपरांत उन्होंने नाम में सुधार करते हुए जनता से एक-एक बहुमूल्य वोट अजय कुमार को देने की अपील की।

विभूतिपुर से महागठबंधन के लिए उम्मीदवार अजय कुमार मैदान में हैं।

नीतीश जी व भाजपा वाले 30-30 हेलीकॉप्टर पीछे-पीछे उड़ा रहे

अपने संबोधन के दौरान तेजस्वी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बिना नाम लिए कहा कि जो लोग पिछले 15 वर्षों में बिहार का सर्वांगीण विकास नहीं कर पाए, वे अगले 5 वर्ष में भी नहीं कर पाएंगे। नीतीश जी व भाजपा वाले 30-30 हेलीकॉप्टर पीछे-पीछे उड़ा रहे हैं। कहावत है एक बिहारी सब पड़ भारी। हम सब पर भारी हैं। क्योंकि जनता मेरे साथ है। मैं दूसरों की तरह झूठ नहीं बोल सकता। हमें एक मौका दीजिए। सरकार गठन के बाद मंत्रिमंडल की पहली बैठक में 10 लाख सरकारी नौकरी देने के लिए अपना पहला हस्ताक्षर करूंगा। वृद्धापेंशन की राशि चार सौ रुपये से बढ़ाकर एक हजार करने का भी वादा किया। आशा, जीविका समूह से जुड़े लोगों, विकास मित्र, स्वयं सहायता समूह का मानदेय दोगुना व नियमित करने और समान काम के लिए समान वेतन देने की बातें कहीं। उन्होंने प्याज का नाम लेकर भाजपा पर तंज कसा। कहा एक बार प्याज मंहगी हो गई थी तो वे लोग गले में प्याज की माला पहनकर घूम रहे थे। अब, मंहगाई उनकी भौजाई हो गई है। आमजन को भ्रम फैलाने वाले लोगों से सतर्क रहने की सलाह देते हुए महागठबंधन प्रत्याशी जिताने की अपील की।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.