ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

विधायक ने किया एनडीए चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

पूर्णिया। सदर विधानसभा के भाजपा एनडीए प्रत्याशी विजय खेमका ने विधानसभा क्षेत्र में सपनीहाट, सिकंदरपुर, दिवानगंज, हरदा, पूर्णिया सिटि तथा नेवालाल चौक आदि स्थानों पर एनडीए चुनाव कार्यालय का एनडीए नेताओं के साथ संयुक्त रूप से विधिवत उद्घाटन किया। एनडीए प्रत्याशी विजय खेमका ने कार्यालय उद्घाटन के अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि पूर्णिया की जनता ने 2015 के चुनाव में विजयी बनाकर जो भरोसा जताया था उस पर खरा उतरने को सदैव तत्पर रहा हूं। विजय खेमका ने कहा पिछले पांच वर्षों में पूर्णिया का चहुंमुखी विकास हुआ है। पूर्णिया को उच्च शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पानी बिजली उपलब्ध कराकर राज्य के विकसित जिलों में ऊंचा स्थान दिलाने का कार्य किया। मुझे विश्वास है कि एनडीए कार्यकर्ता की मेहनत, लगन और पूर्णिया की जनता के आशीर्वाद से पूर्णिया में पुन: घर-घर में कमल खिलेगा। चुनाव कार्यालय उद्घाटन के अवसर पर राजेश चौरसिया, डॉ. मनोज साह, बिरेन्द्र सिंह, संजय मोहन, प्रभाकर, मुरारी भगत आदि उपस्थित थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.