ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

PM मोदी के गुजरात दौरे से पहले मंडराया कोरोना का खतरा, 23 पुलिसकर्मी संक्रमित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यहां होने वाली यात्रा से एक दिन पहले सुरक्षाकर्मियों की कोविड-19 के लिये कराई गई जांच में 23 पुलिसकर्मी संक्रमित पाए गए। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। नर्मदा जिले के केवडिया गांव में शुक्रवार और शनिवार को होने वाली प्रधानमंत्री की यात्रा के मद्देनजर स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के आसपास के क्षेत्रों में पांच हजार से अधिक पुलिस तथा राज्य रिजर्व पुलिस (एसआरपी) के कर्मियों को तैनात किया गया है।
मोदी, दो दिन की गुजरात यात्रा पर केवडिया आए हैं और शनिवार दोपहर तक यहां रहेंगे। नर्मदा जिला प्रशासन की ओर से जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार एकता दिवस की तैयारियों के मद्देनजर यहां तैनात सुरक्षा कर्मियों की जांच के वास्ते एहतियात के तौर पर स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर विशेष जांच बूथ बनाए गए हैं। विज्ञप्ति के अनुसार, बृहस्पतिवार को 3,651 पुलिसकर्मियों की जांच की गई, जिसमें से 23 संक्रमित पाए गए। विज्ञप्ति में कहा गया कि संक्रमित पुलिसकर्मियों को नर्मदा जिले के राजपिपला में स्थित कोविड-19 केंद्र में भर्ती कराया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.