ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

मुंबई से यूपी लौट रहा परिवार सड़क हादसे का शिकार, एक ही परिवार के 12 सदस्य गंभीर घायल

इंदौर: इंदौर के तेजाजी नगर बाईपास पर देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। जहां चार पहिया वाहन और ट्रक में भीषण टक्कर हो गई। इस सड़क हादसे में एक ही परिवार के करीबन 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को 108 की मदद से हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

इंदौर के तेजाजी नगर थाना क्षेत्र स्थित बाईपास पर देर रात चार पहिया वाहन में सवार करीबन 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है सभी लोग यू पी आजमगढ़ के रहने वाले हैं और मुंबई में रिश्तेदार के यहां गमी हो जाने को लेकर मुंबई गए हुए थे। वहीं से लौटकर वापस उत्तर प्रदेश जा रहे थे कि तभी सामने से ट्रक आ जाने के कारण ब्रेक लगाया। ब्रेक लगाते ही पीछे से आ रहे दूसरे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे कि चार पहिया वाहन मौके पर ही पलट गया। जिनमें से 2 लोगों को सिर में काफी गंभीर चोटें आई हैं तो वहीं अन्य 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। फिलहाल सभी का इलाज जारी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.