ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

फ्लाइंग स्क्वायड टीम ने शहर में चलाया जांच अभियान

गोपालगंज : विधानसभा चुनाव को लेकर जिले की सभी छह विधानसभा क्षेत्र में गठित की गई तीन-तीन फ्लाइंग स्क्वायड टीम चुनाव की तारीख नजदीक आने के साथ ही पूरी तरह से एक्शन में आ गई है। जिले से होकर गुजरने वाले वाहनों पर यह टीम नजर रख रही है। इसी बीच बुधवार की देर रात फ्लाइंग स्क्वायड टीम ने पैसे, हथियार व मादक पदार्थ की टोह में शहर के विभिन्न जगहों पर जांच अभियान चलाया। इस दौरान शहर के बंजारी मोड़, अंबेडकर चौक, तुरकाहा पुल व घोष मोड़ व सिनेमा रोड से होकर गुजरने वाले वाहनों की तलाशी ली गई। सदर सीओ विजय कुमार सिंह ने बताया कि विधानसभा चुनाव को लेकर बुधवार की देर रात फ्लाइंग स्क्वायड टीम ने नगर इंस्पेक्टर प्रशांत कुमार के नेतृत्व में शहर के बंजारी मोड़ के पास सघन वाहन जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान शहर से होकर गुजरने वाले सभी वाहनों की तलाशी लिया गया। इस दौरान लग्जरी वाहनों पर विशेष नजर रखी गई। सदर सीओ विजय कुमार सिंह ने बताया कि बाहर से आने वाली वाहन के साथ साथ लग्जरी वाहनों पर विशेष नजर रखी जा रही है। उन्होंने बताया कि अब प्रतिदिन फ्लाइंग स्क्वायड की टीम जांच अभियान चलाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.