ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

एमपी विधानसभा उपचुनाव: भाजपा के डिजिटल रथ के बाद अब संकल्प पत्र से भी सिंधिया गायब

भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस ने भाजपा के संकल्प पत्र से ज्योतिरादित्य सिंधिया का फोटो गायब होने पर भाजपा पर निशाना साधा है। पार्टी ने भाजपा से सवाल पूछा है कि आखिर क्यों बार-बार सिंधिया को अपमानित किया जा रहा है? शिव-ज्योति एक्सप्रेस कहां गायब हो गई? दोनों की जोड़ी अब नजर क्यों नहीं आ रही है?

संकल्प पत्र से ज्योतिरादित्य सिंधिया की फोटो क्यों गायब है: कांग्रेस

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने भाजपा से सवाल पूछा कि संकल्प पत्र से सिंधिया की फोटो क्यों गायब है? इसके पहले डिजिटल रथ में भी उनकी फोटो नहीं रखी गई।

कांग्रेस ने कहा- मध्य प्रदेश उपचुनाव से पहले ही सिंधिया भाजपा के लिए अतिरिक्त हो गए

जब हल्ला मचा तो अब कहा जा रहा है कि संकल्प पत्र की सॉफ्ट प्रतियां प्रत्याशियों को भेजी गई हैं, वे एक-दो अतिरिक्त पेज जोड़ सकते हैं। इसके मायने यह हुए कि उपचुनाव से पहले ही सिंधिया भाजपा के लिए अतिरिक्त हो गए हैं?

मप्र की मंत्री और भाजपा प्रत्याशी इमरती देवी को आचार संहिता उल्लंघन का नोटिस

मध्य प्रदेश में डबरा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी और प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री इमरती देवी को पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ के परिवार पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में चुनाव आयोग ने मंगलवार को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया। ग्वालियर जिला प्रशासन ने यह नोटिस इमरती देवी की व्यस्तता के कारण उनके चुनाव एजेंट को तामील करा दिया है

इमरती देवी ने कमल नाथ की मां और बहन को लेकर अशोभनीय टिप्पणी की थी

बता दें कि इमरती देवी का 21 अक्टूबर को एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने कमल नाथ की मां और बहन को लेकर अशोभनीय टिप्पणी की थी। आयोग ने कांग्रेस की शिकायत और मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय द्वारा भेजे गए वीडियो का परीक्षण करने के बाद उक्त टिप्पणी को आचार संहिता का उल्लंघन माना है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.