ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

CM शिवराज की बड़ी घोषणा, रानी पद्मावती और महाराणा प्रताप के नाम सरकार देगी पुरस्कार

इंदौर: विधानसभा उपचुनाव से पहले सीएम शिवराज सिंह चौहान ताबड़तोड़ घोषणाएं कर रहे हैं। अब उन्होंने राजपूत समाज को साधने के लिए इंदौर में एक बड़ी घोषणा की है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि रानी पद्मावती की स्मृति में भोपाल के मनुभावन टेकरी पर आरक्षित जमीन पर भव्य स्मारक बनाया जाएगा। राजपूत समाज का एक प्रतिनिधि मंडल बनाकर उसे बेहतर स्वरूप दिया जाएगा। रानी पद्मावती जी की जीवनी को प्रदेश सरकार स्कूल पाठ्यक्रम में शामिल करेगी और महाराणा प्रताप के नाम पर शौर्य पुरुस्कार और महारानी पद्मावती के नाम पर पद्मिनी पुरुस्कार भी प्रतिवर्ष मध्यप्रदेश सरकार देगी।

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पद्मावती फ़िल्म के दौरान प्रदर्शन के करणी सेना के युवाओं पर दर्ज मुकदमे वापिस लिए जाएंगे। रानी पद्मावती की वास्तविक शौर्य गाथा को सिलेबस में शामिल किया जाएगा। जो शौर्य के क्षेत्र में काम करेंगे उन्हें हर साल महाराणा प्रताप और पद्मिनी पुरुस्कार दिया जाएगा। जिसमें रुपया राशि लगभग 2 लाख रु के करीब होगी।

CM के कार्यक्रम में आरक्षण को लेकर हुआ हंगामा
वहीं सीएम के कार्यक्रम के दौरान आरक्षण को लेकर हंगामा भी देखने को मिला। महिलाओं ने आरक्षण वापिस लो के नारे लगाए। विरोध करने वाले राजपूत समाज के लोगों का कहना है था कि राजपूत समाज से वोट लेने आते हैं, शिवराज सिंह ने 2018 में कहा था कि ठाकुर राजपूतों के वोट नहीं चाहिए और अब फिर वोट मांगने आ गए। विरोध करने वाले युवक ने खुद को कांग्रेस से जुड़ा हुआ बताया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.