ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

कमलनाथ के लिए मैदान में सचिन पायलट, बोले- MP में भाजपा के कुशासन को जड़ से उखाड़ना है

शिवपुरी: मध्य प्रदेश में विधानसभा उपचुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं। कांग्रेस के स्टार प्रचारक व ज्योतिरादित्य सिंधिया के करीबी सचिन पायलट ने आज विधानसभा उपचुनावों में प्रचार के लिए करेरा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी प्रागी लाल जाटव के समर्थन में जनसभा की। इस दौरान उन्होंने नरवर में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित कर प्रागी लाल जी के समर्थन में वोट करने की अपील की। राजस्थान के पूर्व पीसीसी चीफ दो दिवसीय चुनावी दौरे पर एमपी में हैं। पायलट मध्य प्रदेश उपचुनाव में कांग्रेस की ओर से स्टार प्रचार हैं। लेकिन उन्होंने रैलियों से बना ली है।

सचिन पायलट ने कांग्रेस प्रत्याशी को जीताने की अपील करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश को पुनः प्रगति व खुशहाली की धारा में लाने के लिए यह आवश्यक है कि भाजपा के कुशासन को जड़ से उखाड़ कर कांग्रेस की एक जनकल्याणकारी सरकार की स्थापना की जाए।

बता दें कि सचिन पायलट दो दिवसीय मध्य प्रदेश दौरे पर रहेंगे। करैरा में जनसभा करने के बाद वे दोपहर 2.35 बजे जौरा, शाम 4 बजे सुमावली और मुरैना जाएंगे, अंत में ग्वालियर एवं ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को चुनावी रणनीति के बारे में बताएंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.