ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

सिद्दीपेट में हुई घटना के विरोध में ‘धरना’ पर बैठे तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष

करीमनगर। तेलंगाना में उपचुनाव से पहले बीते दिन भाजपा उम्मीदवार एम. रघुनंदन राव के एक रिश्तेदार के घर पुलिस तलाशी के दौरान जमकर बवाल हुआ। दुब्बाक विधानसभा उपचुनाव से पहले पुलिस ने सिद्दीपेट शहर में रघुनंदन राव के रिश्तेदार के घर से 18.67 लाख रुपये नकद जब्त किए थे। इसपर भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि पुलिस योजना के तहत बैग में पैसे रखकर लेकर आई थी। जहां इस घटना के विरोध में भाजपा अध्यक्ष बांदी संजय कुमार बीती रात ‘धरना’ पर बैठ गए।

तेलंगाना भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और करीमनगर के सांसद बंदी संजय कुमार कल रात सिद्दीपेट में छापे के विरोध में करीमनगर स्थित अपने कार्यालय में धरने पर बैठ गए। निजामाबाद के सांसद और भाजपा नेता धर्मपुरी अरविंद ने कल रात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के करीमनगर कार्यालय का दौरा किया।

दुब्बाक उपचुनाव एम रघुनंदन राव के लिए भाजपा उम्मीदवार के करीबी रिश्तेदार के घर से 18.67 लाख रुपये की कथित जब्ती के बाद हुए हंगामे के बाद केंद्रीय गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी सोमवार देर शाम सिद्दीपेट पहुंचे थे। रघुनंदन के रिश्तेदार की पहचान सुरभि अंजान राव के रूप में हुई है। छापे के बाद, भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि पुलिस ने एक बैग में खुद पैसे लाकर सारी कहानी बनाई। हालांकि, सिद्दीपेट पुलिस ने कहा, ‘18.67 लाख रुपये नकद जब्त किए गए, जिसमें से भाजपा कार्यकर्ताओं ने 12 लाख रुपये छीन लिए और मौके से भाग गए।

सिद्दीपेट के पुलिस आयुक्त जोएल डेविस ने कहा, ‘शेष 5,87,000 रुपये सिद्दीपेट के कार्यकारी मजिस्ट्रेट ने जब्त किए हैं।’ तेलंगाना भाजपा के प्रमुख बांदी संजय कुमार को सिद्दीपेट पहुंचने के बाद पुलिस ने हिरासत में लिया, जहां छापे मारे गए। जब्ती के बारे में बोलते हुए, सिद्दीपेट के पुलिस आयुक्त ने कहा कि तीन स्थानों पर छापे मारे गए, जिनमें सिद्दीपेट नगरपालिका अध्यक्ष राजा नरसा का घर भी शामिल है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.