ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

‘चुन्नू-मुन्नू’ पर फंसे विजयवर्गीय, चुनाव आयोग ने 48 घंटे में मांगा जवाब

नई दिल्‍ली। मध्य प्रदेश में उपचुनाव को लेकर जारी प्रचार के बीच नेताओं का एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप जारी है। चुनाव प्रचार के दौरान नेता मर्यादा लांघने से भी बाज नहीं आ रहे हैं। इसी बीच निर्वाचन आयोग ने एक बयान को लेकर भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय को नोटिस जारी किया है। समाचार एजेंसी एएनआइ के मुताबिक, चुनाव आयोग ने विजयवर्गीय को 14 अक्तूबर को सांवेर में एक जनसभा में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और दिग्विजय सिंह पर अभद्र टिप्पणी करने को लेकर 48 घंटे के भीतर जवाब मांगा है।

उल्‍लेखनीय है कि विजयवर्गीय (Kailash Vijayvargiya) ने इंदौर से करीब 40 किलोमीटर दूर सांवेर में चुनावी सभा में कथित तौर पर कहा था कि ये दोनों (कमलनाथ और दिग्विजय) चुन्नू-मून्नू हैं। जब राज्य में विधानसभा चुनाव हो रहे थे तो इनकी सभाओं में 100 लोग भी  शामिल नहीं हुए थे। इसके बाद इन दोनों ने सिंधिया जी को अपने वादों की लिस्ट थमाई। इन्‍होंने कहा था कि हम आठ दिनों के भीतर किसानों का कर्जा माफ कर देंगे। इसके बाद आठ दिन गुजर गए!

विजयवर्गीय यही नहीं रुके थे उन्‍होंने आगे कहा था‍ कि ये चुन्नू-मुन्नू जो मुख्यमंत्री बने और बंगले में बैठ नोटों की गिनती शुरू कर दी। दोनों ने ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) को किसानों का कर्ज माफ करने के लिए  अपना घोषणा पत्र तो थमा दिया लेकिन आठ महीने बाद जब सिंधिया जी ने उस वादे के बारे में पूछा तो कमलनाथ ने कहा कि राज्य सरकार के पास पैसे नहीं हैं। भाजपा महासचिव ने कांग्रेस के इन नेताओं को कथित तौर पर ‘गद्दार’ भी बताया था।

निर्वाचन आयोग ने विजयवर्गीय को भेजे नोटिस में कहा है कि कहा है कि आयोग आपको एक मौका देता है… आप 48 घंटे के भीतर इस बयान पर अपना जवाब दें। यदि आप समय के भीतर आयोग को अपना जवाब नहीं देते हैं तो आयोग अपना फैसला देगा। बता दें कि हाल ही में कमलनाथ ने भाजपा प्रत्‍याशी इमरती देवी पर अमर्यादित बयान दिया था। इसे लेकर भी निर्वाचन आयोग ने नोटिस जारी किया था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.