ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

लंबे समय बाद स्क्रीन पर शाहरुख का जलवा, बड़े बालों के साथ ऐसा था लुक

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान लंबे समय से स्क्रीन से गायब हैं और अब करीब 2 साल बाद स्क्रीन पर नज़र आ रहे हैं। शाहरुख खान ने अपनी टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए फैन एंथम लॉन्च किया है, जिसमें शाहरुख खान भी नजर आए हैं। हालांकि, अभी भी उनके फैंस को इंतजार है कि वो कब बड़े पर्दे पर वापसी करेंगे। इस वीडियो में शाहरुख खान का नया लुक दिखाई दे रहा है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

वीडियो केकेआर फैंस पर फिल्माया गया है और अलग अलग जगहों के फैंस दिखाए गए हैं। इनमें शाहरुख खान भी दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो हाल ही में शूट किया गया है, क्योंकि इन दिनों शाहरुख खान का लुक ऐसा ही है। अभी शाहरुख खान ने बाल लंबे कर रखे हैं और हाल ही में एक्टर दुबई में केकेआर के मैच में टीम को चीयर करते हुए दिखाई दिए थे। उस वक्त भी उनके लुक की काफी चर्चा हुई थी।

वीडियों में सबसे ज्यादा चर्चा शाहरुख खान के लुक को हो रही है। इसमें उनके बड़े और खुले हुए बाल शाहरुख को पसंद आ रहे हैं। इस वीडियो में शाहरुख खान हुडी पहने नए हेयरस्टाइल में नजर आ रहे हैं। केकेआर एंथम को रैपर बादशाह ने परफॉर्म और कंपोज किया है। वहीं, वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर हैं। हाल ही में शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म को लेकर खबरें आ रही हैं, लेकिन अभी तक एक्टर ने कुछ फाइनल नहीं किया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.