ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

Bigg Boss 14: पहली बार एक साथ एलिमिनेट होंगे कई घरवाले! सबका रो-रोकर हुआ बुरा हाल FacebooktwitterwpEmailaffiliates

नई दिल्ली। Bigg Boss 14 : बिग बॉस के घर में आपने कई तरह के शॉकिंग एलिमिनेशन देखें होंगे। कभी आधी रात को, तो कभी वीक डेज़ में, कभी गलती की सज़ा पर, तो बिग बॉस के नियम का उल्लंघन… कई बार अचानक ही ‘बिग बॉस’ के घर से कोई विदा ले लेता है। लेकिन इस सीज़न में जिस तरह एलिमिनेशन होने वाला है ऐसा एलिमिनेशन ‘बिग बॉस’ के पूरे इतिहास में कभी नहीं हुआ होगा। जी हां, इस बार एक नहीं, दो नहीं, बल्कि कई घरवाले एकसाथ बिग बॉस के घर से बाहर जाने वाले हैं।

कलर्स के इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किए गए वीडियो में इसकी एक झलक भी दिखा दी गई है, जिसमें बिग बॉस पूरी एक टीम को घर से बाहर रास्ता दिख रहे हैं। वीडियो में दिखाया गया है कि बिग बॉस द्वारा एक टास्क दिया गया है। इस टास्क लिए घरवालों को दो टीम में बांटा गया है, और उनका एक सीनियर है। टास्क में जो टीम हारेगी वो पूरी टीम घर से बेघर हो जाएगी

वीडियो में बिग बॉस के कहते हुए नज़र आ रहे हैं कि ‘बिग बॉस आप सभी को बताना चाहते हैं कि आज एक टीम का गेम ओवर होता है, टीम के सभी सदस्य घर के मुख्य द्वार से होते हुए बाहर आ जाएं’। बिग बॉस का आदेश सुनते ही सारे घरवाले शॉक्ड रह जाते हैं और बुरी तरह रोने लगते हैं। हालांकि घर से कौन-कौन एलिमिनेट हो रहा है ये वीडियो में नहीं दिखाया गया है। लेकिन निक्की तंबोली,जान कुमार शानू और जैस्मिन भसीन बुरी तरह रोते नज़र आ रहे हैं। वहीं घर के सीनियर गौहर ख़ान और सिद्धार्थ शुक्ला भी काफी भावुक दिख रहे हैं। अब आज के एपिसोड में पता चलेगा कि इस घर से कौन-कौन विदा लेगा। आप देखें वीडियो।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.