ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

ISIS भारत में फिर हिंसा व नफरत फैलाने को तैयार, मैगजीन में लेख ‘बाबरी का बदला लिया जाएगा’

लखनऊ।आतंकी संगठनों का भारत में हिंसा के साथ माहौल बिगाड़ने का लगातार प्रयास चलता रहता है। इसी क्रम में अब एक बार फिर से प्रयास शुरू किया गया है। आइएसआइएस ने अपनी ऑनलाइन मैगजीन में नफरत, साजिश और हिंसा भरे लेख प्रकाशित किया है। वॉयस ऑफ हिंद नाम की इस ऑनलाइन मैगजीन में बाबरी विध्वंस के आरोपियों को बरी करने का जिक्र करते हुए कहा है कि भारत के मुसलमानों को बरगलाने की कोशिश की गई है। इसमें कहा गया है कि क्या तुम लोगों ने हिन्दुस्तान की बड़ी अदालत का फैसला स्वीकार कर लिया है।

भारत के खिलाफ आतंकी संगठन आइएसआइएस का एक खतरनाक प्लान सामने आया है। आइएसआइएस की एक नफरत भरी डिजिटल मैगजीन है। जिसमें आतंकी भारतीय मुसलमानों को बरगालने की कोशिश कर रहे हैं। इतना ही नहीं उन्हें हथियार उठाने को कह रहे हैं। इस मैगजीन में भारतीय मुसलमानों को बाबरी मस्जिद विध्वंस का बदला लेने के लिए भड़काया जा रहा है। इस मैगजीन का नाम वॉयस ऑफ इंडिया है। मैगजीन को सीक्रेट टेलिग्राम चैनल्स और वेब के जरिए आइएसआइएस के आतंकी भारत में फैलाते हैं।

मैगजीन वॉयस ऑफ इंडिया का नौवां एडिशन है। इस मैगजीन में बाबरी विध्वंस से जुड़ी तस्वीरें हैं। इसमें लिखा गया है कि बाबरी का बदला लिया जाएगा। इस मैगजीन में कहा गया है भारत में नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले मुसलमानों के साथ आइएसआइएस मजबूती से खड़ा है। मैगजीन के अन्य एडिशन की तरह इसमें भी भारत के मुसलमानों को बरगलाते हुए कहा गया है कि वह हिन्दुस्तान की सरकार के खिलाफ जिहाद का रास्ता चुनें। डिजिटल पत्रिका में कहा गया है कि बाबरी मस्जिद का विध्वंस एक ऐसी वजह है जिसके लिए इस्लामिक स्टेट के लड़ाके लड़ाई लडेंगे। मैगजीन में धमकी दी गई है कि जिन्हें आइएसआइएस के वसूलों में यकीन नहीं है उन्हें सजा दी जाएगी। मैगजीन में बाबरी विध्वंस के आरोपियों को बरी करने का जिक्र करते हुए कहा है कि भारत के मुसलमानों को बरगलाने की कोशिश की गई है और कहा गया है कि क्या तुम लोगों ने हिन्दुस्तान की अदालत का फैसला स्वीकार कर लिया है। मैगजीन में निर्देश दिया गया है कि अब तो हिन्दुस्तान के मुसलमान सरकार के खिलाफ हथियार उठाएं।

इस मैगजीन ने इससे पहले भी भारत में सीएए तथा एनआरसी का विरोध कर रहे लोगों को उकसाने का काम किया था। ऑनलाइन पत्रिका वॉयस ऑफ हिंद के संस्करण में आइएसआइएस ने भारत के मुसलमानों को नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) तथा राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) के विरोध में कई जगह पर हिंसा फैलाने के लिए प्रेरित करने वाले लेख प्रकाशित किए थे। भारत के मुसलमानों पर सीएए तथा एनआरसी के विरोध के प्रदर्शन को हिंसात्मक बनाने का निर्देश दिया था। भारत में यह लोग हिंसा फैसाने के लिए काफी सक्रिय हैं। भारत के मुसलमानों को विभिन्न तरीके से हिंसा फैलाने के लिए प्रेरित करते हैं। अब ताजा मामला बाबरी का बदला लेने को लेकर चल रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.