ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

इन तीन टीमों का IPL प्लेऑफ में पहुंचना पक्का, एक स्थान के लिए 5 टीमों में टक्कर

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन के 37मुकाबले खेले जा चुके हैं। इस साल प्लेऑफ में पहुंचने वाली टीमों में से तीन के नाम लगभग साफ हो गए हैं। एक स्थान के लिए बाकी की पांच टीमों के बीच टक्कर हो रही है। प्लेऑफ में पहले और दूसरे स्थान पर कौन की टीम रहेगी यह अब तक साफ नहीं हो पाया है।

इस सीजन में अब तक के खेले मुकाबलों को अगर देखें तो साफ पता चल जाएगा कि तीन टीमों ने बाकी की पांच टीमों के मुकाबले बेहद दमदार खेल दिखाया है। दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम पहले तीन स्थान पर है और इनकी प्लेऑफ में जगह पक्की मानी जा रही है।

प्लेऑफ में कौन सी टीमों की जगह लगभग पक्की

अंक तालिका को देखें तो दिल्ली की टीम ने 9 में से 7 मैच जीते हैं और उसके पास 14 अंक है और यह उसके प्लेऑफ में जगह दिलाने के लिए काफी है। एक और जीत के उसकी जगह बिल्कुल पक्की हो जाएगी। वहीं मुंबई ने 9 मैच के बाद 6 जीत से 12 अंक हासिल किए हैं तो 1 जीत और हासिल करने के साथ इस टीम का भी स्थान पक्का हो जाएगा। बैंगलोर के पास भी 12 अंक हैं और एक मैच जीतकर वो भी प्लेऑफ का टिकट हासिल कर सकता है।

आखिरी स्थान के लिए पांच टीमों में टक्कर

इस सीजन में सबसे निराशाजनक खेल चेन्नई सुपर किंग्स ने दिखाया है लेकिन समीकरण फिट बैठे तो वह भी प्लेऑफ में पहुंच सकती है। वैसे इस रेस में कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम सबसे आगे है। 9 मैच में से 5 मैच जीतकर टीम ने कुल 10 हासिल किए हैं मतलब दो जीत दर्ज करने के साथ उसकी दावेदारी लगभग पक्की हो जाएगी। राजस्थान रॉयल्स के पास 8, सनराइजर्स हैदराबाद, किंग्स इलेवन पंजाब और चेन्नई 6-6 अंकों के साथ क्रमश: दौड़ में बनी हुई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.