ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

10.75 करोड़ के इस खिलाड़ी ने बनाए हैं अब तक महज 58 रन, सीजन के फ्लॉप बल्लेबाजों में शामिल

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन में जिस टीम का बल्ला जमकर बोल रहा है उसी टीम का सबसे महंगा खिलाड़ी फ्लॉप साबित हुआ है। बड़े रुतबे और नाम के साथ टूर्नामेंट में उतरे तूफानी बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल का बल्ला अब तक खामोश ही रहा है। अब तक के खेले 9 मुकाबले में इस बल्लेबाज ने एक भी छक्का नहीं लगाया है और फ्लॉप बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल है।

किंग्स इलेवन पंजाब ने ऑस्ट्रेलिया के इस धुरंधर खिलाड़ी पर पिछले साल हुई नीलामी में भारी भरकम रकम का दाव लगाया था। 10.75 करोड़ की बोली लगाते हुए पंजाब की टीम ने मैक्सवेल को अपने साथ जोड़ा था। इससे पहले भी साल 2014 में वह इस टीम के लिए काफी अच्छा कर चुके थे। ऐसे में टीम को इस बार भी उनसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद थी लेकिन मैक्सवेल ने सबको निराश किया है।

10.75 करोड़ के खिलाड़ी ने अब तक बनाए 58 रन

इस सीजन में पहले मैच से अब तक पंजाब की टीम के प्लेइंग इलेवन में लगातार शामिल किए जाने के बाद भी वह वैसा खेल नहीं दिखा पाए हैं जिसके लिए उनको जाना जाता है। 9 मुकाबलों की 8 पारियों में मैक्सवेल के नाम सिर्फ 58 रन है। इस दौरान उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 13 रन रहा है। इस सीजन में मैक्सवेल के बल्ले से 5 चौके देखने को मिले हैं जबकि छक्का एक भी नहीं लगा पाए हैं वो।

टीम को नहीं मैक्सवेल पर भरोसा

पंजाब की टीम का भरोसा मैक्सवेल पर कम होता जा रहा है तभी मुंबई के खिलाफ खेले गए दूसरे सुपर ओवर में क्रिस गेल के साथ मयंक अग्रवाल को भेजा गया था। मैक्सवेल एक हार्ड हिटर का रुतबा रखते हैं और बड़े शॉट लगाने के मामले में मयंक से बेहतर माने जाते हैं। खराब फॉर्म होने की वजह से टीम का उनके उपर भरोसा कम हुआ है इसी वजह से कोलकाता के खिलाफ प्रभसिमरन को उनसे पहले बल्लेबाजी करने भेजा गया था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.