ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

केरल के पलक्कड़ में जहरीली शराब के सेवन से पांच लोगों की मौत, 9 अस्पताल में भर्ती

पलक्कड़। केरल के पलक्कड़ में नकली शराब पीने से पांच लोगों की मौत हो गई है जबकि नौ लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। समाचार एजेंसी एएनआइ के अनुसार, कथित रूप से शराब का सेवन करने के बाद यहां चेल्लानम आदिवासी कॉलोनी में पांच लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा, बेचैनी बढ़ने के बाद तीन महिलाओं सहित नौ लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वालयार पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान रमन (52), अय्यप्पन (55), उनके बेटे अरुण (22), सिवन (45) और उनके भाई मूर्ति (33) के रूप में हुई।

वालयार पुलिस ने बताया कि रमन का रविवार सुबह निधन हो गया और अंतिम आदिवासी परंपरा के अनुसार किया गया। पुलिस ने कहा कि अन्य लोगों ने भी शराब का सेवन किया। उन्होंने कहा कि हमारी प्रारंभिक जांच के अनुसार, सभी मौतें नकली शराब के संदिग्ध सेवन के कारण हुईं। हम मौतों के कारण का सटीक पता लगाने के लिए एक रासायनिक रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।

पुलिस शराब में सैनिटाइजर मिलाए जाने की संभावना से भी इनकार नहीं कर रही है क्योंकि अस्पताल में भर्ती एक व्यक्ति ने कहा कि आपूर्ति की गई शराब का स्वाद साबुन की तरह था। इस घटना में कुल पांच लोगों की मौत हुई है। मृतकों में रमन का रविवार सुबह निधन हो गया जबकि अय्यप्पन की शाम को मौत हो गई। अन्य 3 लोगों की भी सोमवार को मौत हो गई।

पहले इन सभी मौतों का प्राकृतिक मौत माना जा रहा था लेकिन कई लोगों की मौत के बाद शवों का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम किया गया जिससे ये पता चला कि इन सभी लोगों की मौत नकली शराब के सेवन से हुई। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। इसके लिए वह फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स की भी मदद ले रही है। पुलिस को घटनास्थल से शराब की कुछ खाली बोतलें भी मिली हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.