ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

BJP का पलटवार-थरूर ने बनाया भारत का मजाक, क्या PAK से चुनाव लड़ना चाहती है कांग्रेस

पाकिस्तान के मंच से शशि थरूर के विवादित बयान पर भाजपा ने पलटवार किया है। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि थरूर पाकिस्तान में भारत को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। संबित पात्रा ने निशाना साधते हुए कहा कि क्या कांग्रेस पाकिस्तान में चुनाव लड़ना चाहती है? पात्रा ने कहा कि शशि थरूर ने भारत का मजाक बनाया है और भारत को एक खराब परिदृष्य से दिखाने की कोशिश की है।

बता दें कि थरूर ने पाकिस्तान मंच से कहा था कि भारत में मुसलमानों और उत्तर-पूर्व के लोगों के साथ भेदभाव होता है। लाहौर थिंक फेस्ट में थरूर ने कहा कि भारत में एक-दूसरे से डर का माहौल है। चीनी जैसे दिखने वाले लोगों के साथ भेदभाव होता है। उन्होंने तबलीगी जमात का पक्ष लेते हुए कहा कि कोरोना के समय में मुसलमानों को परेशान किया गया।

थरूर के इसी बयान पर संबित पात्रा ने कहा कि कोई और देश भारत जैसा लोकतांत्रिक नहीं है। यहां सबके लिए चिंता की जाती है। थरूर ने पाकिस्तानी मीडिया से भारत की बुराई की। पात्रा ने कहा कि सोचा नहीं था कि हिंदुस्तान का एक सांसद ऐसा बयान भी दे सकता है। पात्रा ने कहा कि थरूर भारत में रहते हुए तो बोले नहीं कि तबलीगी जमात से किस तरह से पक्षपात हुआ, अब पाकिस्तान में जाकर बोल रहे हैं।

पात्रा ने कहा कि क्या थरूर ने पाकिस्तान से पूछने की हिम्मत की कि वो किस तरह से अल्पसंख्यकों पर अत्याचार करता है और कट्टरता दिखाता है। आए दिन खबरे आती हैं कि पाकिस्तान में हिंदुओं, ईसाइयों और सिखों के साथ क्या हो रहा है। थरूर उस पर भी बोले जरा। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि पूरी दुनिया ने देखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किस तरह से कोरोना काल में भारत को सुरक्षित रखा। 80 करोड़ लोगों को खाद्यान्न पहुंचाने का काम किया गया और आगे छठ पूजा तक यह चलता रहेगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.