ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

कंगना रनौत के खिलाफ FIR दर्ज करने के आदेश, हिंदू-मुस्लिम समुदायों के बीच नफरत फैलाने का आरोप

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। मुंबई की बांद्रा कोर्ट ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दे दिए हैं। दो मुस्लिम शख्स ने अभिनेत्री पर ट्वीट और इंटरव्यू के जरिए सांप्रदायिक नफरत फैलाने का आरोप लगाया है, जिसके बाद उनके खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश दिए गए।

खबरों की मानें तो मुन्ना वराली और साहिल अशरफ सैयद नाम के याचिकाकर्ताओं ने अदालत में एक याचिका दायर की थी। उन दोनों का आरोप है कि कंगना सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से लेकर टीवी तक हर जगह बॉलीवुड को बदनाम कर रही हैं। याचिका में कहा गया कि कंगना अपने ट्वीट के जरिए दो समुदायों के बीच नफरत को बढ़ावा दे रही हैं, जिससे न केवल धार्मिक भावनाएं आहत हुई, बल्कि फिल्म इंडस्ट्री में कई लोग इससे आहत हैं।

जानकारी के अनुसार बांद्रा पुलिस स्टेशन ने कंगना के खिलाफ लगे आरोपों पर संज्ञान लेने से मना कर दिया था, जिसके बाद मुन्ना वराली और अशरफ सैयद ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया, जिसके बाद अभिनेत्री के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए गए। मामले में शिकायतकर्ता साहिल सैय्यद का कहना है कि कंगना की टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर हिंदू और मुस्लिम को लेकर भारी सांप्रदायिक नफरत देखने को मिली।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.