ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

जयकारों से गूंज उठा माता वैष्णो देवी का दरबार, संकट के बीच भी कम नहीं हुआ श्रद्धालुओं का उत्साह

शक्ति की देवी मां दुर्गा की उपासना का पर्व शारदेय नवरात्र आज से पूरे देश में शुरू हो गया है। नवरात्रि के पहले दिन मां के दर्शन के लिए मंदिरों में भीड़ देखी जा रही है। इस पावन अवसर पर भक्तों में एक अलग ही उत्साह दिखाई दे रहा है। माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए निकले श्रद्धालुओं में खुशी और उत्साह देखते ही बनती है चारों तरफ ‘जय माता दी’ के जयकारों से गूंज सुनाई दे रही है।

कोरोना संकट को देखते हुए इस बार यह यात्रा पहले जैसी नहीं है, यात्रियों के लिए कई दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। इस सब के बावजूद भक्तों के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखाई दी। वहीं दुकानदारों के चेहरों पर भी मुस्कान आ गई है। कई महीनों से बंद पड़े कारोबार के फिर से पटरी पर आने की उम्मीद जाग गई है।

नवरात्र के पहले दिन मां शैल पुत्री की पूजा होती है। नवरात्र की शुरूआत शनिवार को होने क वजह से मां दुर्गा इस बार घोड़े पर सवार हो के आ रही हैं। बता दें कि मां के आने और जाने की सवारी दिन के हिसाब से तय होती है। ऐसी मान्यता है कि यदि नवरात्र शनिवार और मंगलवार से शुरू हो तो मां घोड़े पर सवार हो के आती हैं। रविवार और सोमवार को शुरू होने पर हाथी पर आती हैं जबकि वीरवार और शुक्रवार होने पर डोली में सवार हो के आती हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.