ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

MP उपचुनाव: दिग्विजय का बीजेपी पर निशाना, बोले- लोकतंत्र का गला घोंटकर पहली बार ऐसे चुनाव हो रहे हैं

भोपाल: पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मध्यप्रदेश में होने वाले उपचुनाव को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि ‘लोकतंत्र के इतिहास में पहली बार ऐसे उप चुनाव हो रहे हैं। इन उपचुनाव से मौजूदा सरकार रहेगी कि नहीं रहेगी यह तय होगा। यह बात स्वयं शिवराज सिंह चौहान कह चुके हैं कि मैं अभी टेंपरेरी मुख्यमंत्री हूं परमानेंट करने के लिए मुझे चुनाव जितवाइए। ऐसे महत्वपूर्ण चुनाव में सरकार रहेगी या जाएगी यह चुनाव के नतीजों पर निर्भर करेगा।

28 में से 27 ऐसे उम्मीदवार हैं जो कांग्रेस से BJP में शामिल हो गए…
दिग्विजय ने कहा कि लगभग पौने दो साल पहले भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस छोड़ने वाले विधायकों के खिलाफ बैनर, पोस्टर लगाकर विरोध किया था। बेईमान तथा भ्रष्ट भी कहा था लेकिन अब वही भाजपा के उम्मीदवार बन गए। ऐसी परिस्थिति में इन उम्मीदवारों और शिवराज सिंह जी को यह डर लगा हुआ है कि शायद भाजपा के कार्यकर्ता इन दलबदलू उम्मीदवारों के पक्ष में विचार न कर ले। इसलिए भाजपा ने चुनाव का जिम्मा सरकारी अधिकारी कर्मचारी और पुलिस पर सौंप दिया है। सुमावली क्षेत्र में कांग्रेस के कार्यकर्ता के घर में घुसकर तोड़फोड़ की गई जिसका ऑडियो क्लिप भी सामने आया है। जिसमें उम्मीदवार मां बहन की गालियां दे रहा है। इसी तरह से कुछ और लोग भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में वोट डालने को कह रहे हैं। यह सारी शिकायतें हमने चुनाव आयोग से की है हमें उम्मीद है चुनाव आयोग इस पर कार्यवाही करेगा। हम ने चुनाव आयोग से अनुरोध भी किया है कि कार्रवाई से हमें भी सूचित किया जाए।

आकाश विजयवर्गीय पर भी साधा निशाना…
आकाश विजयवर्गीय पर निशाना साधते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि ‘सांवेर में आकाश विजयवर्गीय पैसे बांट रहे हैं, करेरा में जसवंत जाटव कह रहे हैं वोट नहीं दिया तो गर्दन मरोड़ दूंगा। इस तरह की शिकायतें हमारे पास आई हैं। इसलिए हमने चुनाव आयोग में शिकायत की है। कांग्रेस पार्टी के 26 विधायकों ने तो लोकतंत्र बेच दिया लेकिन हमें यह विश्वास है कि मध्यप्रदेश का प्रशासकीय तंत्र माननीय मुख्य सचिव से लेकर चपरासी तक तथा डीजीपी से लेकर सिपाही तक अपने आपको नहीं बेचेगा। अन्यथा हम लोगों को ऐसे सारे अधिकारियों और कर्मचारियों की सूची बना रहे हैं। उपचुनाव में अपनी भूमिका को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि उपचुनाव में दिग्विजय सिंह की भूमिका है कि भाजपा को हराओ ओर कांग्रेस को जिताओ।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.