ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

चीनी कोरोना वैक्सीन एकदम सुरक्षित, एंटीबॉडी बनाने में सक्षम; लैंसेट की रिपोर्ट का दावा

बीजिंग। कोरोना वायरस से निपटने के लिए चीन की कोरोना वैक्सीन को एक अध्ययन में सुरक्षित पाया है। 18 से 80 साल के लोगों पर टेस्ट की गई चीनी वैक्सीन के परिणाम अच्छे आए हैं। इन लोगों पर किए गए परीक्षण में वैक्सीन सुरक्षित पाई गई है और इससे किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है बल्कि इससे एंटीबॉडी बनने में मदद मिली है।

चिकित्सा क्षेत्र से जुड़ी खबरें और शोध प्रकाशित करने वाली लैंसेट जर्नल में प्रकाशित एक रिपोर्ट में इस बात का दावा किया गया है। लैंसेट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, चीनी कोरोना वैक्सीन BBIBP-CorV जिसके कोरोना वायरस को पूरी तरह से निष्क्रिय करने की उम्मीद है, वह एकदम सुरक्षित है और यह एंटीबॉडी बनाने में सक्षम है।लैंसेट ने इससे पहले भी एक और वैक्सीन को लेकर भी यही बात कही थी जो कोरोना के लिए जिम्मेदार SARS-CoV-2 Virus को निष्क्रिय करता है लेकिन उस अध्ययन नें वैक्सीन का परीक्षण केवल 60 वर्ष से कम आयु के लोगों पर किया गया था।

द लैंसेट इन्फेक्शियस डिजीज जर्नल में प्रकाशित इस नवीनतम अध्ययन में बताया गया है कि इस वैक्सीन के ट्रायल में 18 से 80 वर्ष की आयु के प्रतिभागी शामिल थे और पाया गया कि सभी में एंटीबॉडी बनी हैं। अध्ययन के अनुसार, इस वैक्सीन के खिलाफ एंटीबॉडी बनाने की रफ्तार 18 से 59 साल के लोगों में 60 से अधिक उम्र वाले लोगों के मुकाबले अधिक रही। 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों में एंटीबॉडी बनने में 42 दिन लगे जबकि 18 से 59 साल के प्रतिभागियों में 28 दिनों में एंटीबॉडी विकसित हो गई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.