ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

MP उपचुनाव में चुन्नू-मुन्नू के बाद आई रावण की राजनीति, सज्जन बोले- विजयवर्गीय का मुंह डरावने रावण जैसा

देवास: चुनाव में विरोधी सुर और बयानबाजी तो आपने देखी ही होगी, लेकिन जो अब मध्यप्रदेश में हो रहा है, शायद ये आपने पहले कभी नहीं देखा होगा। यहां पक्ष-विपक्ष के नेता एक दूसरे को चिढ़ा कर राजनीति कर रहे हैं। कोई किसी को चुन्नू-मुन्नू कह रहा है, तो कोई किसी को रावण कह रहा है। छोटे बच्चों की तरह नाम चिढ़ाकर लड़ने वाले ये नेता कोई छोटे-मोटे नेता नहीं हैं। एक बीजेपी के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय हैं तो दूसरे है वरिष्ठ कांग्रेस नेता औऱ पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा।

दरअसल पहले बीजेपी के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और दिग्विजय सिंह को चुन्नू मुन्नू कहते हैं, और बाद में जब इनसे इस बयान का स्पष्टिकरण मांगा गया तो उन्होंने कहा कि, वे दिग्विजय सिंह और कमलनाथ से प्यार करते हैं। दोनों बहुत प्यारे इंसान हैं। इसलिए उन्होंने इन दोनों को चुन्नू-मुन्नू कहा। वहीं जब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा से इस विषय पर बात की गई तो वे दो कदम औऱ आगे निकले औऱ कैलाश विजयवर्गीय की तुलना रावण से कर डाली। कैलाश विजयवर्गीय पर निशाना साधते हुए सज्जन सिंह ने कहा कि दशहरा आते आते कैलाश का मुंह रावण की तरह हो जाता है, और नाक पकोड़े की तरह हो जाती है। इसके बाद पंजाब केसरी के संवाददाता एहतेशाम कुरेशी ने सज्जन सिंह से कहा कि कैलाश ने कहा है कि उन्होंने ने कमलनाथ औऱ दिग्विजय को प्यार से चुन्नू मुन्नू कहा था, तो सज्जन सिंह वर्मा ने भी यह कहने में देरी नहीं लगाई, कि मैंने भी कैलाश को प्यार से ही रावण कहा है।

अब आप अंदाजा लगा सकते हैं कि मध्यप्रदेश का उपचुनाव किस मोड़ पर आ चुका है। दोनों नेताओं के बयान सुनकर तो यही लगता है कि ये जनता के मुद्दे भूल चुके हैं, और खुद बच्चों की तरह एक दूसरे से लड़ रहे हैं। मध्यप्रदेश में जल्द ही उपचुनाव हैं। दोनों पार्टियों के वरिष्ठ नेता जी-तोड़ मेहनत कर रहे हैं। कि उपचुनाव में जीत मिल जाए। हालांकि देखना होगा कि जीत का सेहरा किसके सिर सजता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.