ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 19 अक्टूबर को जाएंगे पश्चिम बंगाल के दौरे पर

कोलकाताः भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 19 अक्टूबर को उत्तरी बंगाल के सिलिगुड़ी का दौरा करेंगे और वर्ष 2021 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले संगठन के विभिन्न पहलुओं की समीक्षा करेंगे। यह जानकारी बुधवार को पार्टी सूत्रों ने दी।

पश्चिम बंगाल इकाई के भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष के मुताबिक केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पूर्व निर्धारित उत्तर बंगाल दौरा कुछ समय के लिए स्थगित कर दिया गया है। घोष ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा, ‘‘ हमारे पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा जी 19 अक्टूबर को सिलिगुड़ी का दौरा करेंगे और वहां संगठनात्मक बैठकें करेंगे।”

सूत्रों के मुताबिक नड्डा के साथ-साथ पार्टी के वरिष्ठ नेता जैसे राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, उपाध्यक्ष मुकुल रॉय और घोष बूथ और जिलास्तर प्रमुखों से संवाद करेंगे। उल्लेखनीय है कि इलाके में विधानसभा की 54 सीटें है और आठ जिलों में प्रत्येक में करीब 300 मतदान केंद्र हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.