ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

बीजेपी का नया कैंपेन- मैं भी शिवराज हूं!

भोपाल: पूर्व सीएम कमलनाथ द्वारा सीएम शिवराज सिंह चौहान को भूखा नंगा कहने पर मध्य प्रदेश में राजनीति गर्माई हुई है। अब बीजेपी इसके विरुद्ध सोशल मीडिया पर एक अभियान चलाने जा रही है। जिसके तहत सभी बीजेपी नेता सीएम शिवराज सिंह की फोटो बतौर डीपी लगाएंगे। फोटो के साथ इसमें स्लोगन लिखा है कि अगर गरीब होना गुनाह है तो मैं भी शिवराज हूं।

इसके तहत बीजेपी अध्यक्ष बीडी शर्मा ने सभी बीजेपी कार्यकर्ताओं से अगले 24 घंटे तक डीपी बदलने का निवेदन किया है। प्रोफाइल पिक में सीएम शिवराज सिंह के फोटो के साथ #MainBhi Shivraj लिखा होगा। इसका मुख्य उद्देश्य सोशल मीडिया के जरिए पूर्व सीएम कमलनाथ के बयानबाजी का पलटवार करना है और ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ता पार्टी के साथ जोड़ना है।

आपको बता दें कि, अशोकनगर में कांग्रेस नेता दिनेश गुर्जर ने एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा था कि पूर्व सीएम कमलनाथ देश के दूसरे नंबर के उद्योगपति हैं, शिवराज की तरह नंगे-भूखे परिवार के नहीं हैं। गुर्जर ने आगे कहा कि कभी शिवराज के पास बमुश्किल 5 एकड़ जमीन हुआ करती थी, लेकिन आज वे हजारों एकड़ जमीन के मालिक हैं जो उन्होंने किसानों का खून पीकर जमा किया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.