ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

बीजेपी के पोस्टर बॉय नहीं बन पाए सिंधिया, चुनावी रथ के पोस्टर में नहीं लगी सिंधिया की फोटो

भोपाल: राज्य की 28 सीटों पर होने वाले उपचुनाव में भले ही ज्योतिरादित्य सिंधिया रात दिन एक किए हुए हैं लेकिन राजधानी भोपाल में चुनावी रथ यात्रा में भाजपा के दिग्गज नेताओं ने एक बार फिर से सिंधिया की अनदेखी की है। इस चुनावी रथ यात्रा में लगे पोस्टरों में एक तरफ पीएम नरेंद्र मोदी, जेपी नड्डा और दूसरी तरफ सीएम शिवराज सिंह चौहान व बीडी शर्मा की फोटो लगाई गई। साथ में बड़े बड़े अक्षरों में लिखा गया शिवराज है तो विश्वास है लेकिन सिंधिया का कहीं जिक्र तक नहीं है।

दरअसल, कोरोनाकाल में पार्टी और सरकार को जनता तक पहुंचाने के लिए चुनाव अभियान प्रबंध समिति ने हाईटेक डिजिटल रथों को रवाना किया है। इसमें स्लोगन दिया है कि ‘शिवराज है तो विश्वास है’। जिसमें बताया गया है कि छह महीने में शिवराज सरकार ने अभूतपूर्व कार्य किया है। इन पोस्टरों में बड़े बड़े पोस्टर लगाए गए हैं। लेकिन ज्योतिरादित्य सिंधिया जो विधानसभा उपचुनाव में जनसंपर्क में जुटे हुए है उनकी एक तस्वीर तक नहीं लगाई गई। हालांकि कई रैलियों में शिवराज सिंह चौहान व ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कई मंच शेयर किए हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.