ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

MP के उच्च शिक्षा मंत्री बोले- घर से खींचकर जमीन में गाड़ देंगे, कांग्रेस बोली- इन्हें पशुपालन मंत्रालय दें!

आगर मालवा: मध्य प्रदेश में विधानसभा उपचुनाव के मद्दे नजर राजनीति उफान पर हैं। राजनेताओं का आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी जारी है। इसी बीच मध्य प्रदेश के उच्चा शिक्षा मंत्री मोहन यादव का एक विवादित बयान सामने आया है। उन्होंने आगर मालवा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बीजेपी के कार्यकर्ता सड़क पर उतरने वाले लोग हैं। हमलोग विरोधियों से किसी भी तरह से निपटना जानते हैं। अमर्यादित टिप्पणी करते हुए कहा कि हमलोग कमजोर नहीं हैं और न ही नौटंकियों में विश्वास करने वाले हैं। मंत्री ने अपने भाषण में कहा कि जो भी हम लोगों का बुरा करना चाहेगा, उन्हें घर से खींचकर बाहर निकाल लाएंगे और जमीन में गाड़ देंगेजोश में आए उच्‍च शिक्षा मंत्री यही नहीं रुके उन्होंने आगे कहा कि हमलोग बीजेपी के कर्मठ कार्यकर्ता हैं। यह अपने आप में कोई मामूली बात नहीं है। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी पर निशाना साधते हुए कहा कि विधायक इसलिए नहीं होते की सरपंचों का शिकार करें। उनकी माने तो शिकार करने का दम है तो जंगल में जाओ और जानवर मारो। इस दौरान मोहन यादव ने मालवा विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रभारी जयवर्धन सिंह पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि नकली राजा के छोकरे को लेकर आए हैं। अब हम सबको ठिकाने लगा देंगे।

 

मंत्री जी का वीडियो वायरल होते ही कांग्रेस ने इस बयानबाजी की निंदा की। कांग्रेस के मीडिया समन्वयक नरेन्द्र सलूजा ने ट्वीट कर लिखा है कि ये है मध्यप्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री , ज़रा इनकी उच्च शिक्षा सुनिये। “ घर से निकालकर ज़मीन में गाढ़ देंगे , सबको ठिकाने लगा देंगे , तेरे को भी देख लेंगे , तेरे राजा- महाराजा को भी देख लेंगे “इनसे उच्च शिक्षा लेकर इन्हें तो पशुपालन देना चाहिये। कैसे कैसे मंत्री ? हम सबको ठिकाना लगा देंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.