ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

CM शिवराज ने मिंटो हाल से वर्चुअली 1584 संरचनाओं का लोकार्पण किया, कई पंचायतों के सरपंचों से की बात

भोपाल : CM शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा 106 करोड़ 4 लाख रुपये लागत से बनाई गई 1584 संरचनाओं का रविवार को मिंटो हाल में आयोजित कार्यक्रम से वर्चुअल लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री शिवराज ने इसी कार्यक्रम में कुछ जिलों के पंचायत प्रधानों से गांवों से संबंधित विभिन्न मामलों पर चर्चा भी की। कार्यक्रम में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव मनोज श्रीवास्तव भी मौजूद थे। इस दौरान सीएम ने भोपाल की बैरसिया जनपद पंचायत के इजगिरी गांव के सरपंच प्रेम दयाल मीणा से भी बात की और उनसे गांव में बने सामुदायिक भवन, मनरेगा मजदूरी, प्रवासी मजदूरों और पक्के घरों के बारे में जानकारी प्राप्त की। जिस पर सरपंच प्रेम दयाल ने सीएम का धन्यवाद किया और उन्हें बताया कि उनकी पंचायत में सीएम ने चहुमुखी विकास किया है। इस दौरान सरपंच के साथ बैरसिया विधायक विष्णु खत्री भी मौजूद थे।

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने ग्रामीण अंचल में अधोसंरचना विकास के साथ रोजगार की उपलब्धता के उद्देश्य से यह निर्माण कार्य कोरोना आपदा के दौरान प्रारंभ किये। कुल106 करोड़ 4 लाख रूपये लागत से बनाई गई इन 1584 सर्व-सुविधा युक्त संरचनाओं में 44 करोड़ 21 लाख की लागत से 318 ग्राम पंचायत भवन, 34 करोड़ 6 लाख की लागत से 262 सामुदायिक भवन तथा 27 करोड़ 59 लाख रुपये की लागत से 1004 सामुदायिक स्वच्छता परिसर शामिल हैं।

उल्लेखनीय है कि यह सभी संरचनायें प्रदेश के विधान सभा उप निर्वाचन से अलग 33 जिलों की हैं। जिन जिलों में उप निर्वाचन हैं, वहां के निर्माण कार्य इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हैं। सीएम शिवराज ने लोकार्पण के दौरान कुछ जिलों में पंचायत प्रधानों से चर्चा की। वर्चुअल कार्यक्रम में जिलों के विभागीय अधिकारी तथा जन प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.