ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

मायावती बोलीं- लोगों से मिलना कांग्रेस की नाटकबाजी, राजस्थान की घटना पर खामोश क्यों?

लखनऊः बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने राजस्थान में हो रही घटनाओं पर आज सवाल उठाया और कहा कि उत्तर प्रदेश की घटनाओं पर लोगों से मिलना और घटनास्थल पर जाना नाटकबाजी से ज्यादा कुछ नहीं है। उन्होंने आज दो ट्वीट किए और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तथा महासचिव प्रियंका गाधी का नाम लिए बिना कहा कि उत्तर प्रदेश में इनका लोगों से मिलना मात्र वोट के लिए है। जनता को ऐसे नाटकबाज नेताओं से सावधान रहना चाहिये। इन नेताओं को राजस्थान में हो रहे अपराध दिखाई नहीं देते। कांग्रेस के नेता उत्तर प्रदेश में सिर्फ राजनीति के लिए आते हैं ,इनकी पीड़ितों से कोई सहानुभूति नहीं होती है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेसी नेता अपनी सरकार पर शिकंजा कसने के बजाय खामोश हैं। उत्तर प्रदेश की तरह राजस्थान में भी कांग्रेस शासन में जंगल राज है। वहां हर प्रकार के अपराध, उसमें दलित तथा महिलाओं का उत्पीड़न ,निर्दोष की हत्या हो रही है। लिहाजा वहां कानून का नहीं जंगल राज चल रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.