ब्रेकिंग
पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटाया अपना कारकेड हरियाणा की 5.72 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब पकड़ाई, इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ट्रैक्टर का चालक नशे में मिला, इंदौर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा! ट्रैक्टर पर लगा था नगर निगम का बोर्ड नगर निगम कार्य में लगे ट्रैक्टर का चालक नशे में पकड़ा, ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला हादसा किसानों को बड़ी राहत: गेहूँ उपार्जन का 10,403 करोड़ रुपये भुगतान, 23 मई तक जारी रहेगी खरीदी विद्यार्थियों को दूसरा मौका, सपनों को नई उड़ान देने का संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीले चावल बांटकर किसान आंदोलन का न्योता, 7 मई 2026 के चक्काजाम से पहले की जारी की गई एडवाइजरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ‘डायमंड सर्वर’ से चल रहा था नेटवर्क 23,437 करोड़ की 3 बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 6 राज्यों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क इंदौर आबकारी विभाग की कार्रवाई: स्कूटर से शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस समन के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे रिपब्लिक टीवी के सीएफओ

नई दिल्ली। टेलीविजन रेटिंग प्वाइंट (टीआरपी) से छेड़छाड़ करने वाले रैकेट की जांच के सिलसिले में मुंबई पुलिस द्वारा जारी समन के खिलाफ रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क के मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) शिव सुब्रमण्यम सुंदरम ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है। इसी याचिका का हवाला देते हुए वह शनिवार को मुंबई पुलिस के समक्ष पेश नहीं हुए।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सुंदरम के खिलाफ शुक्रवार को समन जारी किया गया था। उन्होंने पुलिस से बयान दर्ज नहीं करने का अनुरोध किया है क्योंकि चैनल की याचिका पर हफ्तेभर के अंदर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है। सुंदरम और दो प्रमुख विज्ञापन कंपनियों के प्रमुखों को बयान दर्ज कराने के लिए शनिवार सुबह 11 बजे मुंबई पुलिस की अपराध शाखा कार्यालय बुलाया गया था। इस समन के आधार पर मैडिसन व‌र्ल्ड एंड मैडिसन कम्युनिकेशंस के चेयरमैन एंड मैनेजिंग डायरेक्टर सैम बलसारा अपना बयान दर्ज कराने अपराध शाखा के समक्ष पेश हुए।

बता दें कि फर्जी टीआरपी रैकेट मामले की जांच मुंबई पुलिस की अपराध खुफिया इकाई (सीआइयू) कर रही है। मुंबई पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह ने दावा किया था कि रिपब्लिक टीवी समेत तीन चैनलों ने टीआरपी के साथ छेड़छाड़ की थी। टीआरपी को मापने वाले संगठन ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (बार्क) ने इस संबंध में हंस रिसर्च ग्रुप प्राइवेट लिमिटेड के जरिये शिकायत दर्ज करवाई थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.